सावन के आखिरी सोमवार बम-बम बोल रहा शेयर बाजार, निफ्टी 24000 के पार; सेंसेक्स भी ऊपर


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • आज सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर, जबरदस्त बढ़त जारी.
  • कच्चे तेल गिरावट से भारत को मिली बड़ी राहत.
  • अमेरिकी बाजारों की मजबूती से भारतीय बाजार भी तेज.
  • भू-राजनीतिक तनाव, F&O समाप्ति से बाजार में अस्थिरता.

Share Market Today on August 24, 2026: आज हफ्ते का पहला दिन है और सावन का आखिरी सोमवार भी है. इस दौरान शेयर बाजार में भी जबरदस्त हरियाली छाई हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. सेंसेक्स में कारोबार की शुरुआत 88 अंकों की बढ़त के साथ हुई. वहीं, निफ्टी 33 अंक उछलकर 24285 के लेवल पर खुला.  

हालांकि, बाजार खुलने के शुरुआती चंद मिनटों के बाद सेंसेक्स 235 अंक उछलकर 77776 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 57 अंक चढ़कर 24310 पर पहुंच गया है. सुबह के कारोबारी सत्र में आईटी (IT) और मेटल (Metal) सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. Infosys, Tata Steel और Hindalco जैसी कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. 

शेयर बाजार में अचानक क्यों आई तेजी?

सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 1.4% से 1.9% की गिरावट आई है. इससे तेल की कीमत 92.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है. जहां पिछले हफ्ते ब्रेंट क्रूड करीब 5% बढ़कर 94 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर पहुंच गया था. कच्चे तेल की कीमतों का गिरना भारत जैसे देश के लिए राहत की बात है, जो अपनी जरूरत का 80% से ज्यादा तेल आयात करता है. कच्चे तेल का सस्ता होना भारतीय बाजार के लिए हमेशा पॉजिटिव रहा है.

ऊपर से पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार) को अमेरिकी शेयर बाजारों में मजबूती देखी गई थी. डॉव जोंस) 0.98% और एसएंडपी 500  0.43% चढ़कर बंद हुए थे. ग्लोबल मार्केट में इस तेजी का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. GIFT Nifty ने भी 86 अंकों की बढ़त के साथ पॉजिटिव शुरुआत के संकेत दिए थे. 

इस बात का ध्यान रखें निवेशक

निवेशकों के लिए ध्यान में रखने वाली बात यह है कि भले ही बाजार में आज तेजी का माहौल है, लेकिन यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे भू-राजनीतिक तनाव बाजार में अभी अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. साथ ही कल (मंगलवार) को डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स (F&O Expiry) की समाप्ति होनी है. इसके चलते मार्केट में अचानक तेज उतार-चढ़ाव (High Volatility) आ सकता है. 

ये भी पढ़ें:

दाखिल-खारिज करा लेने से कोई नहीं बन जाता जमीन का असली मालिक, सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा? 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top