दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, कुछ जगहों पर थमा ट्रैफिक


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में जमकर बारिश हुई. 24 अगस्त, सोमवार को 11 बजे के आसपास दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में बारिश हुई. इसका असर ट्रैफिक पर भी देखने को मिला. गुरुग्राम, कनॉट प्लेस, समेत कई जगहों पर जलभराव की सूचना है. बारिश ऐसी हुई कि दिन में ही अंधेरा छा गया. 

मौसम विभाग ने सोमवार सुबह ही बारिश का अनुमान जताया था. विभाग ने राजधानी और उससे सटे इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई थी. वहीं तापमान के संदर्भ में अनुमान जताया गया था कि 34 डिग्री अधिकतम और 28 डिग्री न्यूनतम तापमान रह सकता है.

दिल्ली के अशोक नगर मेट्रो स्टेशन पर जलजमाव

बारिश शुरू होने के कुछ ही समय के अंदर न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के आसपास पानी भर गया. लोगों को सड़क पार करने और मेट्रो तक पहुंचने में भी परेशान होने लगी. इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. यही हाल दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का है. कहीं ट्रैफिक जाम तो कहीं जलमग्न गाड़ियों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है.

फरीदाबाद में भी तेज बारिश

दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद के साथ-साथ फरीदाबाद में भी तेज बारिश जारी है. यानी दिल्ली यूपी समेत हरियाणा में भी घमासान बारिश हो रही है. सड़कों पर पानी भरने लगा है क्योंकि पानी की निकासी में समय लग रहा है.

दिल्ली के न्यूनतम तापमान में गिरावट

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज क्षेत्र में दर्ज किया गया, जो 24 डिग्री सेल्सियस था. पालम में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा. लोधी रोड और आयानगर में न्यूनतम तापमान क्रमशः 27.4 और 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई. इस दौरान सफदरजंग में 3.4 मिमी, पालम में 10.6 मिमी और लोधी रोड में 2.7 मिमी बारिश दर्ज की गई.

‘दिल्ली टू फरीदाबाद’ और जेवर का सफर होगा आसान, एक्सप्रेसवे का नया रास्ता खुला





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top