जींद में सफाई कर्मचारियों ने डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा को सौंपा ज्ञापन, मांगें सीएम के सामने रखने का मिला आश्वासन

जींद। सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं जींद से विधायक कृष्ण मिड्ढा को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखने और उनका समाधान करवाने की मांग की। डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों और पॉलिसी से संबंधित दस्तावेजों को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।

ChatGPT Image

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की ओर से पहले भी मांग पत्र दिया गया था, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचाया था। कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर विधानसभा में भी चर्चा हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रही बातचीत से जल्द कोई सार्थक परिणाम सामने आएगा।

पक्का करने की मांग भी सीएम के सामने रखेंगे

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की ओर से कर्मचारियों को पक्का करने की पॉलिसी की मांग भी उठाई गई है। इस मांग को भी मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पक्का करने की मांग को छोड़कर कर्मचारियों की लगभग सभी मांगें माने जाने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। सरकार का प्रयास है कि बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान निकाला जाए।

कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि कर्मचारियों की ओर से पॉलिसी से जुड़े जो दस्तावेज और अन्य कागजात उपलब्ध करवाए जाएंगे, उन्हें भी मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार के स्तर पर इन मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top