राज्यमंत्री राजेश नागर ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, झाड़ू लगाकर किया जनजागरण

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रमों के तहत हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को बसंतपुर मंडल का प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री राजेश नागर ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत अभियान देश में जनभागीदारी का एक सफल उदाहरण है, जिसने स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप दिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाए।

राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित भारत के निर्माण में सरकार के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण जैसे मूल्यों को अपनाकर देश के विकास को नई गति दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बेहतर स्वास्थ्य का आधार होने के साथ-साथ जागरूक और जिम्मेदार समाज की पहचान भी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्तर पर जिम्मेदारी निभाए तो देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजेश नागर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है।

उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर, पार्षद शीशराम अवाना, मुकेश शर्मा, अवतार चंदीला, सरदार प्रीतम सिंह, राम प्रसाद प्रधान, जनार्दन प्रधान, साहू प्रधान, कर्मवीर खारी, अन्नी भड़ाना, सभी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top