अगर आप छोटी हाइट के बावजूद प्रीमियम क्रूजर बाइक चाहते हैं, तो Royal Enfield Meteor 350 एक बेस्ट ऑप्शन है। इसकी सीट हाइट 755mm है और क्रूजर राइडिंग पोजिशन के कारण ये रियल यूजेज में ज्यादा आसान महसूस होतो है। इसमें 349cc इंजन मिलता है, जो पुराने Royal Enfield इंजनों की तुलना में ज्यादा रिफाइंड है। चौड़ी सीट लंबे सफर में आराम देती है। रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 की एक्स-शोरूम कीमत बेस फायरबॉल वैरिएंट के लिए ₹1,99,990 से शुरू होती है और टॉप-एंड सुपरनोवा वैरिएंट के लिए लगभग ₹2,29,900 तक जाती है।
