IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व


भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. देशभर में तिरंगे के रंग में जश्न का माहौल है और क्रिकेट जगत भी इससे अछूता नहीं रहा. इंडियन प्रीमियर लीग की कई फ्रेंचाइजियों ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के प्रति अपने सम्मान का इजहार किया.

CSK ने तिरंगे को लेकर दिया खास संदेश

चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए तिरंगे को ऊंचा रखने और देश की एकता की भावना को सलाम किया. टीम ने अपने संदेश में स्वतंत्रता, एकजुटता और भारतीय होने के जज्बे को खास तौर पर याद किया.

राजस्थान रॉयल्स ने लिखा- वंदे मातरम्

राजस्थान रॉयल्स ने भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश को बधाई दी. फ्रेंचाइजी ने अपने संदेश में भारत के 80वें स्वतंत्रता वर्ष में प्रवेश करने का जिक्र किया और अंत में “वंदे मातरम् इंडिया” लिखकर देशभक्ति का संदेश दिया.

पंजाब किंग्स ने तिरंगे को किया सलाम

पंजाब किंग्स ने भारतीय अंदाज में देश को शुभकामनाएं दीं. टीम ने लिखा, “अपने तिरंगे को दिल से सलाम.” इसके साथ फ्रेंचाइजी ने सभी को हैप्पी इंडिपेंडेंस डे कहा.

यह भी पढ़ें- आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?

दिल्ली कैपिटल्स का जीत का वादा

दिल्ली कैपिटल्स का संदेश बाकी टीमों से थोड़ा अलग रहा. टीम ने देश के लिए और ज्यादा जीत हासिल करने की इच्छा जाहिर करते हुए लिखा, “We still need to win more for the country.” इस संदेश में क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए उपलब्धियां हासिल करने की उम्मीद नजर आई.

RCB ने सपनों के भारत को किया याद

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आजादी के सफर और देश के करोड़ों सपनों को अपने संदेश का हिस्सा बनाया. टीम ने आजादी के लिए किए गए संघर्ष, पूरे हुए सपनों और भविष्य के सपनों को याद करते हुए भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.

KKR और MI भी जश्न में शामिल

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लिखा, “One flag. A billion emotions.” टीम ने एक तिरंगे के नीचे करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और एकता को अपने संदेश में जगह दी.वहीं मुंबई इंडियंस ने बेहद छोटे लेकिन भावपूर्ण अंदाज में “Our Tricolor” लिखकर तिरंगे के प्रति अपना सम्मान जाहिर किया.

यह भी पढ़ें- गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top