BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा


भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार (14 अगस्त) को हरियाणा में विभाजन दिवस समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान कार्यक्रम के वक्ताओं में नाम होने पर केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने नाराजगी जाहिर की है.

उन्होंने कहा, “उनके क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं की लिस्ट में उनका नाम नहीं है.” उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के सामने ही आयोजकों को खरी-खोटी सुनाई हैं. अब इस मामले पर सियासत गरमा गई है. 

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राव इंद्रजीत के मामले को सार्वजनिक अपमान करार दिया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “जब BJP अपने केंद्रीय मंत्री व उनके सबसे वरिष्ठतम नेता, राव इंद्रजीत सिंह का इस प्रकार से सार्वजनिक अपमान उसी पार्लियामेंट क्षेत्र में कर रहे हैं जहां से वो चार बार के सांसद हैं, तो हरियाणा के लोगों का क्या हाल होगा?

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मामले को लेकर साधा निशाना

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मामले पर कहा, “याद रहे पिछड़े वर्ग से आने वाले बीजेपी के केंद्रीय मंत्री के साथ ये दुर्व्यवहार BJP के राष्ट्रीय व प्रांतीय अध्यक्षों की मौजूदगी में हुआ पर वो चुप्पी साधे रहे. आखिर में केंद्रीय मंत्री को मंच छोड़ कर जाना पड़ा. हरियाणा की जनता भी और अहीरवाल के लोग भी सब देख रहे हैं. सब याद रखा जायेगा.”

नितिन नवीन की मौजूदगी में बीजेपी सांसद ने कहा कि मेरे साथ आयोजकों ने ऐसा किया जैसे सिर्फ आप ही जरूरी हैं. मेरा कोई योगदान नहीं है. उन्होंने आगे कहा, “अगर यह पार्टी का कार्यक्रम नहीं होता तो मुझे शायद बुलाया भी नहीं जाता. वक्ताओं की लिस्ट में मेरा नाम तक शामिल नहीं किया गया.”

राव इंद्रजीत सिंह ने लगाया ये आरोप

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्थानीय लोगों भी कार्यक्रम में न बुलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा मुझे इस बात पर आपत्ति है. उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी अध्यक्ष यहां पर आए हैं इसलिए मैं कार्यक्रम में मौजूद हूं.”

पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड…’



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top