Incognito Mode Truth: कैसे काम करता है Incognito Mode, कौन-कौन देख सकता है एक्टिविटी?


Incognito Mode Truth: हर किसी ने एक न एक बार गूगल में Incognito Mode में इंटरनेट चलाया ही होगा, यानी गुप्त मोड में इंटरनेट चलाने से उनकी सारी एक्टिविटी पूरी तरह छुप जाती है. कोई कुछ नहीं देख पाता, ऐसा सोचकर लोग बेफिक्र होकर ब्राउज़ करते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी सच्चाई इससे अलग है. Incognito Mode कुछ चीजें जरूर छुपाता है, पर हर चीज नहीं. सिम बदलने या कोई नया ऐप डाउनलोड करने से पहले जैसे पूरी जानकारी लेना जरूरी होता है, वैसे ही Incognito Mode को समझना भी जरूरी है. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी कि आखिर सच्चाई क्या है.

Incognito Mode काम कैसे करता है?

Incognito Mode को गूगल क्रोम में यह नाम दिया गया है, वहीं फायरफॉक्स में इसे “Private Browsing” और सफारी में “Private Window” कहा जाता है. जब आप इस मोड में ब्राउज़र खोलते हैं, तो वह आपकी हिस्ट्री, कुकीज और सर्च की गई जानकारी को सेव नहीं करता. मतलब जैसे ही आप विंडो बंद करते हैं, वह सारी जानकारी अपने आप डिलीट हो जाती है. इसी वजह से अगर कोई दूसरा व्यक्ति उसी फोन या कंप्यूटर पर बाद में ब्राउज़र हिस्ट्री चेक करे, तो उसे आपकी सर्च या विजिट की गई हर वेबसाइट नहीं दिखती है.

यह भी पढ़ेंः किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है Community Solar?

कौन-कौन देख सकता है आपकी एक्टिविटी?

आपको यह समझना बहुत जरूरी है कि Incognito Mode सिर्फ आपके डिवाइस की लोकल हिस्ट्री छुपाता है, इंटरनेट पर आपकी पहचान नहीं छुपाता.

  • सबसे पहले, आपकी इंटरनेट कंपनी यानी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर यह देख सकती है कि आपने कौन सी वेबसाइट खोली.
  • दूसरा, अगर आप ऑफिस या स्कूल के वाईफाई से जुड़े हैं, तो नेटवर्क एडमिन भी आपकी एक्टिविटी देख सकता है.
  • तीसरा, जिस वेबसाइट पर आप जाते हैं, वह भी आपका डेटा जैसे आईपी एड्रेस और लोकेशन देख सकती है.

इसलिए Incognito Mode सिर्फ आपके डिवाइस पर सर्च हिस्ट्री छुपाने का काम करता है, इंटरनेट पर पूरी तरह गुमनाम नहीं बनाता. Incognito Mode का इस्तेमाल तब फायदेमंद होता है जब आप किसी दूसरे के फोन या लैपटॉप से कुछ सर्च करना चाहते हैं और नहीं चाहते कि वह हिस्ट्री में सेव हो. लेकिन अगर आपको लगता है कि यह मोड आपको हैकिंग या ट्रैकिंग से पूरी तरह बचाता है, तो यह गलत सोच है.

यह भी पढ़ेंः गूगल क्लासरूम में हर उम्र के छात्रों के लिए आया जेमिनी AI, कैसे करें यूज?



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top