एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, भारत के साथ इस दिन भिड़ंत


महिला ट्वेंटी20 एशिया कप का 10वां संस्करण 28 अगस्त से शुरू होगा, जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड का एलान कर दिया है. यूएई में आयोजित होने वाला ये टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान एक मैच कन्फर्म है. दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं. इसके आलावा PCB ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी पाकिस्तानी टीम का एलान किया है.

एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तान टीम में सीनियर बल्लेबाज आलिया रियाज को शामिल किया है, वहीं सदाफ शम्स और सिदरा अमीन को नजरअंदाज किया. दोनों टूर्नामेंट में कमान फातिमा सना के हाथों में होगी, जो ‘द हंड्रेड’ में खेलने की वजह से श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेली थी। पहले 28 सितंबर से एशिया कप शुरू होगा.

एशिया कप के बाद सितंबर में एशियन गेम्स होंगे. जापान में होने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को डायरेक्ट क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. पाकिस्तान का मैच 17 को थाईलैंड के साथ है. इसके बाद 20 सितंबर को सेमीफाइनल है, खिताबी भिड़ंत 22 सितंबर को है.

यह भी पढ़ें- 1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ

कब है भारत बनाम पाकिस्तान मैच?

महिला एशिया कप 2026 में कुल 8 टीमें शामिल हैं, जिन्हें 4-4 के 2 ग्रुप्स में रखा गया है. ग्रुप ए में भारत, हांगकांग, पाकिस्तान और थाईलैंड है. भारत का पहला मैच थाईलैंड के साथ 30 अगस्त को है. दूसरे मैच में भारत की भिड़ंत हांगकांग के साथ 3 सितंबर को है. ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच भारत पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. भारत बनाम पाकिस्तान मैच 5 सितंबर को है. सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.

महिला एशिया कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर.

रिजर्व खिलाड़ी: तस्मिया रुबाब, हुम्ना बिलाल, महम अनीस, सदफ शमास.

यह भी पढ़ें- ‘अगर साईं फिट हो जाए तो भी…’ देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान महिला टीम

फातिम सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, हुमना बिलाल, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा सुंधू, सायरा जबीन, शावाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तुबा हसन और उम्म-ए-हानी.

रिजर्व खिलाड़ी: नतालिया परवेज, वहीदा अख्तर, सादिया इकबाल, सैयदा अरूब शाह, रमीन शमीम.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top