Exclusive: अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ


अल्लू अर्जुन और एटली कुमार पहली बार साथ काम कर रहे हैं. ऐसा पहली बार होगा जब साउथ के दोनों स्टार्स किसी फिल्म में साथ काम रहे हैं. उनकी फिल्म ‘राका’ इन दिनों काफी चर्चा में है. मूवी में दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं. अल्लू अर्जुन और दीपिका की जोड़ी भी फर्स्ट टाइम स्क्रीन पर दिखेगी. इसी बीच अब फिल्म ‘राका’ को लेकर अपडेट सामने आया है. इसमें विलेन की एंट्री हो चुकी है. जिम सरभ, अल्लू अर्जुन से दो-दो हाथ करते हुए नजर आने वाले हैं. 

दरअसल, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ को लेकर एक्सक्लूसिवली जानकारी सामने आई है कि फिल्म में एक्टर जिम सरभ की एंट्री हो चुकी है. वो बतौर विलेन फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. खबर है कि जिम सरभ को चोट आई है लेकिन फिर भी उन्होंने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है. मुंबई में उनका शेड्यूल शुरू हुआ है. दीपिका पादुकोण इसके जरिए पहली बार अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं. दीपिका के बाद सरभ के दूसरी शॉकिंग एंट्री है. 

यह भी पढ़ें: तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड

हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की एंट्री?

मिड-डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की भी एंट्री हो चुकी है. बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म में खूंखार विलेन बनकर दिखाई देने वाले हैं. विल स्मिथ और अल्लू अर्जुन की जबरदस्त भिड़ंत होने वाली है. हालांकि, विल स्मिथ की ओर से इसे कंफर्म नहीं किया गया है और ना ही मेकर्स ने कंफर्म किया है.

दो पार्ट में आएगी ‘राका’

इसके साथ ही इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका’ की कहानी को दो भागों में दिखाया जाएगा. बताया जा रहा है कि इसकी कहानी दो अलग-अलग दौर पर आधारित होगी. पहले पार्ट में आदिवासी पौराणिक वैदिक काल होगा और दूसरे में मॉर्डन यानी कि मौजूदा समय. सूत्रों के हवाले से कहा गया कि ‘राका’ को दो हिस्सों वाली फ्रेंचाइजी के तौर पर दिखाए जाने का प्लान है. दोनों की अलग-अलग टाइमलाइन बंटी होगी.

यह भी पढ़ें: काजल राघवानी ने निरहुआ-आम्रपाली पर लगाया सीन छीनने का आरोप, तो प्रोड्यूसर ने दी सफाई

इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि दोनों टाइमलाइन में अलग फीमेल लीड एक्ट्रेस होंगी. सूत्रों के अनुसार, फिल्म में आधुनिक दौर वाली कहानी में मृणाल ठाकुर और फर्स्ट पार्ट में दीपिका पादुकेण, जान्हवी कपूर और रश्मिका मंदाना होंगी. हालांकि, इसे लेकर ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है.

‘राका’ का बजट

बहरहाल, अगर फिल्म ‘राका’ के बजट के बारे में बात की जाए तो बताया जा रहा है कि ये काफी भरी-भरकम वाला होगा. दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ का बताया जा रहा है. हालांकि, इस पर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top