₹3 लाख रिश्वत लेते CA गिरफ्तार, GST अधिकारी भी काबू

₹75 लाख के नोटिस की कार्रवाई रोकने के लिए मांगे थे ₹5 लाख, ACB ने जाल बिछाकर की कार्रवाई

जुलाना। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) और जीएसटी विभाग के ईटीओ को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्म के खिलाफ जारी किए गए ₹75 लाख के नोटिस की कार्रवाई रोकने और मामले को दबाने के एवज में ₹5 लाख की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से ₹3 लाख एडवांस देने पर सहमति बनी थी।

ACB के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच और रिश्वत की मांग की तस्दीक की गई। शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान CA अजय शर्मा को ₹3 लाख की रिश्वत लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद जीएसटी विभाग के ईटीओ देवास साहू को भी गिरफ्तार किया गया।

ACB अधिकारियों के मुताबिक, शिकायतकर्ता की फर्म पटियाला चौक पर अमन इलेक्ट्रिक यूरिया के नाम से बताई गई है। फर्म पिछले करीब 3-4 महीने से बंद थी। आरोप है कि फर्म से संबंधित मामले में जीएसटी विभाग की ओर से ₹75 लाख का नोटिस जारी किया गया था। इसी नोटिस की कार्रवाई रोकने के लिए रिश्वत की मांग की गई।

बताया गया कि कुल ₹5 लाख की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें ₹3 लाख पहले और शेष ₹2 लाख बाद में देने की बात तय हुई थी। ACB ने पहले रिश्वत की मांग की पुष्टि की और इसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। ACB की कार्रवाई के दौरान सिंचाई विभाग, जुलाना के राजपत्रित अधिकारी दीपांश भी बतौर स्वतंत्र गवाह टीम के साथ मौजूद रहे। ACB ने रिश्वत की राशि बरामद करने के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top