सिरसा: वार्ड 21 में पेयजल संकट दूर करने के लिए नए ट्यूबवेल का काम शुरू

सिरसा। शहर के वार्ड नंबर 21 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को दूर करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद कांडा ने नए ट्यूबवेल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। यह ट्यूबवेल बाड़मेर सिटी धर्मशाला के पास लगाया जा रहा है, जहां पहले से स्थापित ट्यूबवेल का जलस्तर काफी नीचे चले जाने के कारण वार्डवासियों को लंबे समय से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था।

ट्यूबवेल के कार्य का शुभारंभ करते हुए गोविंद कांडा ने कहा कि सिरसा शहर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर में करीब 135 करोड़ रुपये की लागत से 14 नए बूस्टिंग स्टेशनों के निर्माण का कार्य जारी है। इसके अलावा जरूरत वाले क्षेत्रों में नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को तत्काल राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शहर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। शहर की गलियों में पुरानी पाइपलाइनों को बदलने का काम भी चल रहा है। इन सभी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद सिरसा शहर में पेयजल समस्या काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।

गोविंद कांडा ने कहा कि वार्ड 21 में स्थापित पुराना ट्यूबवेल काफी जर्जर स्थिति में पहुंच चुका था। उसकी मोटर, तारों और पाइपलाइन को बदलने के साथ-साथ नए ट्यूबवेल की व्यवस्था की जा रही है। इससे वार्ड के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। कार्य के शुभारंभ के बाद गोविंद कांडा ने प्रिंस ग्रोवर के आवास पर वार्डवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर वार्डवासियों ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल का काम शुरू करवाने पर गोपाल कांडा और गोविंद कांडा का आभार जताया। वार्डवासियों ने कहा कि लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई थी और नए ट्यूबवेल के निर्माण से उन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top