Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?


Airtel Payments Bank: एयरटेल पेमेंट्स बैंक में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सालों से इसकी कमान संभाल रहे चेयरमैन सुनील भारती मित्तल अब इसका हिस्सा नहीं होंगे. क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सुनील भारती मित्तल 30 सितंबर, 2026 को चेयरमैन पद पूरी तरह से छोड़ देंगे. अब उनकी जगह पर कोई और इसकी कमान संभालने वाला है.

अब कौन संभालेगा कमान?
सुनील भारती मित्तल के इस्तीफे के बाद एयरटेल पेमेंट्स बैंक की कमान शबनम सिन्हा संभालने वाली हैं. फिलहाल शबनम सिन्हा बैंक के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. वो 1 अक्टूबर से तीन साल के लिए चेयरपर्सन का पद संभालेंगी.

ये भी पढ़ें: बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना

दशकों का कार्यकाल होगा समाप्त
सुनील भारती मित्तल अप्रैल 2016 में एयरटेल पेंमेंट्स बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरपर्सन बने थे. बैंक ने नवंबर 2016 में अपना काम शुरू किया था. ये उन 11 कंपनियों में शामिल था, जिन्हें RBI ने पेमेंट्स बैंक शुरू करने के लिए शुरुआती मंजूरी दी थी.

अपने कार्यकाल के बारे में बात करते हुए मित्तल ने कहा कि, एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ काम करना उनके लिए गर्व की बात रही है. उनके कार्यकाल में बैंक ने देशभर में बड़ा बैंकिंग नेटवर्क बनाया और ऐसे लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा, जो पहले इन सुविधाओं से दूर थे.

ये भी पढ़ें: Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड

शबनम सिन्हा के बारे में
बता दें कि शबनम सिन्हा काफी अनुभवी हैं. वो एयरटेल पेमेंट्स बैंक के बोर्ड में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर होने के साथ-साथ बैंक में धोखाधड़ी की निगरानी करने वाली विशेष समिति की अध्यक्ष भी हैं. इसके अलावा वो रिस्क मैनेजमेंट और आईटी समितियों की सदस्य हैं. इससे पहले सिन्हा वर्ल्ड बैंक के साथ भी काम कर चुकी हैं. वहां उन्होंने एशिया, अफ्रीका और यूरोप की सरकारों और संस्थाओं को प्रशासन, जोखिम प्रबंधन और कामकाज को बेहतर बनाने से जुड़ी सलाह दी.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top