अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, ‘सबसे ज्यादा स्वागत…’


बीजेपी ने सोमवार (17 अगस्त) को नई टीम का ऐलान किया. नई लिस्ट में बीजेपी आईटी सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे अमित मालवीय का पार्टी ने पत्ता काट दिया. उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक महस्के को जिम्मेदारी दी गई है. कांग्रेस ने इसका स्वागत किया है. कांग्रेस की नेता मुमताज पटेल ने कहा कि सबसे ज्यादा स्वागत किया जाने वाला बदलाव इसमें ये है कि अमित मालवीय की छुट्टी कर दी गई है.

‘जिसने पूरे देश में नफरत फैलाई उनका जाना तो बनता था’

मुमताज पटेल ने कहा, “जिस इंसान ने अकेले दम पर पूरे आईटी सेल के द्वारा पूरे देश में नफरत फैलाई, कांग्रेस के खिलाफ पूरा प्रोपेगेंडा चलाया, राहुल गांधी के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाया, अफवाहें फैलाईं, गलत खबरें फैलाईं तो उनका जाना तो बनता था. शायद हम देख रहे हैं कि इनकी आईटी सेल जिसके पीछे करोड़ों रुपये खर्च किए गए, पिछले दो महीनों में हमारे छात्रों ने पूरा प्रोपेगेंडा को खत्म कर दिया और पूरे भाजपा को एक्सपोज करके रखा हुआ है. अमित मालवीय जी का जाना बहुत आवश्यक था.”

‘2029 में BJP की नई टीम को टाटा बाय बाय हम करेंगे’

कांग्रेस की नेता ने आगे कहा, “बाकी टीम आई है, मैं सिर्फ उनसे इतना ही कहना चाहूंगी कि अगर आप शिद्दत से काम लें तो अलग बात है लेकिन जिस तरीके से आपकी पार्टी और टीमों ने मिलकर सिर्फ वोट बैंक पॉलिटिक्स और नफरत की राजनीति की है, अगर उसी सिस्टम से आप चलेंगे तो देश धोखा खाने वाली नहीं है. 2029 में भाजपा और नितिन नवीन जी की नई टीम को टाटा बाय बाय हम करेंगे.”

अमित मालवीय ने दीपक म्हास्के को दी बधाई

वहीं, अमित मालवीय ने दीपक म्हास्के समेत बीजेपी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”मैं खास तौर से दीपक म्हास्के जी को बधाई देना चाहता हूं, जो बीजेपी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख के तौर पर मेरी जगह लेंगे. मुझे पिछले एक दशक में उन सभी के साथ मिलकर काम करने का सौभाग्य मिला है. मुझे पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में, बीजेपी का डिजिटल कम्युनिकेशन नए मुकाम हासिल करेगा.”

BJP की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top