Air India: हवाई टिकटों पर 20% की छूट, जानिए कैसे मिलेगा एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट


Air India Express Cheap Flight Tikets: क्या आप भी आने वाले समय में कहीं ट्रैवल करने का प्लान बना रहे हैं. दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने की सोच रहे हैं, तो ये समय काफी अच्छा है टिकट बुक करने के लिहाज से. क्योंकि इस समय एयर इंडिया एक्सप्रेस आपको बहुत अच्छी और मुनाफे वाली डील दे रही है. जिसके तहत आप करीब 20 प्रतिशत की छूट पर टिकट बुक कर सकते हैं. इतना ही नहीं इसके अलावा कुछ एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी पा सकते हैं.

क्यों मिल रहा डिस्काउंट?
दरअसल एयर इंडिया एक्सप्रेस पर टिकट बुकिंग्स का ऑफर चल रहा है. ये ‘फ्रीडम सेल’ एक सीमित समय तक ही चलने वाली है, जिसमें यात्रियों को फ्लाइट के किराए और ‘गौरमेयर’ मील पर 20% तक की बचत का सुनहरा मौका मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: Independence Day पर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, पाकिस्तान में क्या हैं रेट?

कब तक चलेगी सेल?
एयरलाइन की मानें तो ये बुकिंग 16 अगस्त तक ही खुली रहेगी. इस दौरान आप 16 अगस्त से 31 अक्तूबर के बीच अगर ट्रैवल का प्लान कर रहे हैं तो आप टिकट अभी टिकट बुक कर सकते हैं. इससे आपको सीधेतौर पर टिकट में 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल जाएगा.

कैसे पाएं 10% एक्स्ट्रा डिस्काउंट
इतना ही नहीं बल्कि इस बुकिंग के समय आपको एडिशनल 10 प्रतिशत का डिस्काउंट और मिल सकता है. ये ऑफर उनके लिए है जो यात्री सीधे एयरलाइन की वेबसाइट या एप से बुकिंग करते हैं. अगर आपको ये भी डिस्काउंट चाहिए तो आप एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए बुकिंग करते समय ‘FREEDOM’ प्रोमो कोड का इस्तेमाल करके 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट पा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: GenZ कैंडिडेट ने ठुकराई 1 करोड़ रुपये की नौकरी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइंट को लेकर फिलहाल लोगों के मन में डर भी बसा हुआ है. क्योंकि पिछले ही दिनों फ्लाइट में टर्बुलेंस के कई वीडियोज तेजी से वायरल हुए थे. जिसके बाद कई यात्रियों ने भी आपबीती सुनाई है. तो वहीं खबरें ऐसी भी सामने आईं कि पायलट फ्लाइट को नशे की हालत में चला रहा था. जिसके बाद यात्रियों में डर का माहौल भी है. हालांकि एयरलाइन अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपनी सुविधाओं और सर्विसेज में सुधार की कोशिश भी कर रही है.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top