स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. जामा नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, MB साकेत ऑफिस, DM ऑफिस, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3, दिल्ली कैंटोनमेंट में SDM ऑफिस समेत पांच जगहों पर बम की धमकी वाली कॉल मिली है. कॉल मिलने के तुरंत बाद आनन-फानन में बम स्क्वॉड, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गईं.
दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि इन जगहों पर सघन छानबीन की गई हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
हाईकोर्ट में क्या है स्थिति?
वहीं दिल्ली हाई कोर्ट में ईमेल से बम की धमकी मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने तत्काल दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क साधा.
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
उधर, दिल्ली HC के जॉइंट सेक्रेटरी, एडवोकेट कुणाल ने कहा, बम की धमकी नकली लग रही है. सब कुछ कंट्रोल में है. बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स पूरे इलाके की स्कैनिंग कर रहे हैं. अभी कोई खतरा नहीं है.
बता दें बीते कुछ महीनों में कई बार दिल्ली में स्कूलों, अदालतों और हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. हर सूचना को एजेंसियों ने गंभीरता से लिया और टीमें एक्शन में आईं हालांकि कभी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.
