Pension Benefits: इस राज्य की सरकार ने बढ़ाई पेंशन लिमिट, जानें किसे मिलेगा फायदा


Pension Benefits: सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद पेंशन की सुविधा मिलती है. हर राज्य की सरकार अपने राज्य में पेंशनभोगियों की पेंशन में कुछ समय में बढ़ोतरी या अपडेट करती रहती हैं. इसी कड़ी में कर्नाटक राज्य में भी हाल ही में पेंशन भोगियों की पेंशन में संशोधन किया गया है. जिसके तहत सोशल सिक्योरिटी पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए सालाना आय की सीमा 1 लाख तक कर दी गई है.

किसको मिलेगा लाभ?
दरअसल कर्नाटक सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वालों को एक सौगात दी है. जिसके तहत अब ये पेंशन पाने वालों की सालाना आय की सीमा 32 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख 20 हजार रुपये कर दी है. सरकार के इस फैसला का लाभ हर लाभार्थी को नहीं मिलेगा बल्कि केवल बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को मिलने वाला है. ये लाभ हर पेंशन भोगी के लिए नहीं है, ऐसे में केवल इन कैटेगिरीज में आने वाले लाभार्थी ही इसका लाभ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें

क्या हर व्यक्ति को अब पेंशन मिलेगी?
हालांकि सरकार के इस फैसले का मतलब ये बिलकुल भी नहीं है कि 1 लाख 20 हजार तक कमाने वाला हर व्यक्ति पेंशन का हकदार हो जाएगा. बल्कि लाभार्थी को संबंधित योजना की बाकी सभी शर्तें भी पूरी करनी होंगी और सरकारी सत्यापन में पात्र पाया जाना जरूरी होगा.

पहले क्या थे नियम?
इससे पहले कर्नाटक में अगर किसी लाभार्थी की सालाना आय 32 हजार रुपये से ज्यादा होती थी, तो वो पेंशन के लिए अपात्र हो सकता था. सरकार का कहना है कि ये सीमा काफी समय से नहीं बदली थी. इसकी वजह से ऐसे कई लोग भी पेंशन से बाहर हो रहे थे, जिनकी आर्थिक स्थिति अभी भी कमजोर थी. लेकिन इस नए नियम के बाद अगर किसी पात्र लाभार्थी की सालाना आय 32 हजार रुपये से ज्यादा लेकिन 1 लाख20 हजार रुपये तक है, तो सिर्फ ज्यादा आय होने के कारण उसकी पेंशन बंद नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top