हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत


हॉकी वर्ल्ड कप का 16वां संस्करण (Hockey World Cup 2026) जारी है, जिसमें भारत ने बुधवार को हुए मैच में पाकिस्तान को 5-3 से हराया. ये पहले राउंड में भारत का आखिरी मैच था, जिसमें हरमनप्रीत और अभिषेक ने 2-2 गोल दागे. एक गोल 35वें मिनट में हार्दिक ने किया. पाकिस्तान के लिए 2 गोल शाहिद और एक सुफियान खान ने मारा. इससे पहले भारत पहले राउंड में भारत ने 3 में से 2 में जीत दर्ज की, वेल्स को हराने के बाद भारत इंग्लैंड के हाथों 2-4 से हार गई थी.

पूल डी से इंग्लैंड और भारत दूसरे राउंड में प्रवेश कर गई है, पाकिस्तान और वेल्स क्लासिफिकेशन राउंड में पहुंची है. दूसरे राउंड में भारत के साथ पूल ई में इंग्लैंड का स्थान पक्का है. अन्य 2 टीमों का फैसला आज गुरुवार को होने वाले मैच के बाद हो जाएगा.

भारत का अगला मैच कब है?

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच शनिवार, 22 अगस्त को है.

कहां पर है भारत का अगला मैच?

22 अगस्त को होने वाला मैच नीदरलैंड के अ‍ॅमस्टेलवीन (Wagener Stadium) में है.

यह भी पढ़ें- कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा

कितने बजे से है भारत का अगला मैच?

22 अगस्त को होने वाला भारत का अगला मैच दोपहर 4 बजे से शुरू होगा.

किसके साथ है भारत का अगला मैच?

पूल ए का पहला राउंड का आखिरी मैच नीदरलैंड और जापान के बीच आज (गुरुवार) है. इस ग्रुप की टॉप-2 टीमें दूसरे राउंड में भारत के साथ पूल ई में होंगी. जो टीम पहले नंबर पर रहेगी, 22 अगस्त को वही टीम भारत के सामने होगी.

यह भी पढ़ें- एक ओवर में बने 39 रन, T20I में 6 छक्के ठोक इस बल्लेबाज ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

हॉकी वर्ल्ड कप मैच का लाइव प्रसारण कहां?

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा है. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top