फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा के छोरे खेलों में गोल्ड मेडल ला रहे हैं सरकार की बेहतर खेल निति की बदौलत से ही ला रहें हैं। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने यह बात सेक्टर- 3 निवासी राजेंद्र के भतीजे खिलाङी पार्थ को अंडर 14 में स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल लेने पर सम्मानित करते हुए कही।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा आज देश में हरियाणा सरकार के बेहतर खेल पोलिसी की बदौलत ही प्रदेश में खिलाड़ी खेलों में मेडल जीत कर अपना अपने माता पिता और कुटुम्ब तथा शैक्षणिक संस्थानों का नाम रोशन विश्व में कर रहे हैं। हरियाणा सरकार भी आजादी के अमृत काल में खिलाड़ियों को खेलों के लिए सुविधा और प्रोत्साहन राशि देकर खिलाड़ियों को प्रमोट कर रही है।
इसके साथ साथ ही परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा अपने पैतृक गांव सदपुरा पहुंचे और भगवान भोलेनाथ मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मूलचंद शर्मा ने पूजा अर्चना करते हुए सभी प्रदेश वासियों को शिवरात्रि पर्व की बधाई दी। इस मौके पर समस्त ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। परिवहन मंत्री मूलचंद ने इस मौके पर गांव की बुजुर्ग माता और बहनों से आशीर्वाद लिया। साथ ही उन्होंने गांव की जोहड़ का भी निरीक्षण किया।
