‘राम मंदिर प्रसाद’ बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह


Amazon Ram Mandir Prasad: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी CCPA ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन पर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. ये कार्रवाई अमेजन के प्लेटफॉर्म पर ऐसे प्रोडक्ट की बिक्री को लेकर की गई, जिन्हें श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम से बेचा जा रहा था. CCPA के मुताबिक, इन सामान्य मिठाइयों को राम मंदिर ट्रस्ट की अनुमति के बिना प्रसाद के तौर पर पेश किया गया था.

4 अगस्त 2026 को जारी 19 पेज के आदेश में CCPA ने कहा कि श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद नाम हिंदू श्रद्धालुओं के लिए खास मतलब रखता है. इससे अयोध्या के राम मंदिर में भगवान को चढ़ाए और आशीर्वाद प्राप्त प्रसाद का अर्थ निकलता है. ऐसे में सामान्य मिठाइयों के लिए इस नाम का इस्तेमाल करना कस्टमर्स को गुमराह करने वाला है.

संस्था ने कहा कि अमेजन जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर इस तरह के प्रोडक्ट दिखने से आम कस्टमर को इनके सही होने का भरोसा हो सकता है. CCPA ने अमेजन को निर्देश दिया कि किसी भी धार्मिक संस्था या मंदिर के नाम से प्रसाद, प्रसादम, महाप्रसाद या इसी तरह के धार्मिक सामान बिना संबंधित संस्था की अनुमति के प्लेटफॉर्म पर नहीं बेचे जाएं. 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 942 रुपए, जानें आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर? देखें रेट लिस्ट

बेची जा रही थीं 4 मिठाइयां

ये मामला Confederation of All India Traders की 19 जनवरी 2024 की शिकायत के बाद सामने आया. शिकायत में बताया गया था कि अमेजन पर चार मिठाई सामान श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद के नाम से 299 से 385 रुपये की कीमत में बेचे जा रहे थे. CCPA ने उसी दिन अमेजन को वजह बताओ नोटिस जारी किया था.

अमेजन ने कहा था कि वो सिर्फ एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है और उसे IT Act की धारा 79 के अनुसार सेफ्टी मिलती है. लेकिन CCPA ने इस दलील को मानना नहीं. संस्था ने कहा कि ई-कॉमर्स नियमों के अनुसार अमेजन की कस्टमर्स सेफ्टी से जुड़ी जिम्मेदारियां बनी रहती हैं.

जांच में ये भी सामने आया कि अमेजन पर बेचने वाले की जानकारी पर्याप्त रूप से नहीं दिखाई गई थी. शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था में भी लॉगिन जरूरी था. इन चार सामान की कुल बिक्री 25,26,309 रुपये रही, जबकि अमेजन को सर्विस फीस के तौर पर 15,165.90 रुपये मिले.

यह भी पढ़ें- आज कितने रुपए लीटर हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें शहर अनुसार रेट लिस्ट



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top