दिल्ली-NCR में भारी होगी आज की बारिश, कुछ घंटों के लिए RED ALERT जारी


दिल्ली और इससे सटे शहरों में आज एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. सोमवार (24 अगस्त) की सुबह से ही दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में सुबह  से ही काले बादल छाए हुए हैं, झमाझम बरसात जारी है और अब तो सड़कें लाबलब हो चुकी हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि आगे कुछ घंटे मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है, शायद बारिश और मूसलाधार हो जाए. इसलिए चेतावनी के तौर पर IMD ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. 

दिल्ली में हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिल रहा है. ऐसे में दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन के बाहर भी सड़क पर काफी जलजमाव है. गाड़ियों को निकलने में तो परेशानी हो ही रही है, साथ ही आसपास चलने वालों को भी इन गाड़ियों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भारी बारिश, CP, गुरुग्राम में भरा पानी

गुरुग्राम में भी भारी बारिश से हालत खराब

दिल्ली के अलावा, गुरुग्राम में भी झमाझम बारिश शुरू हो गई है. आसमान में काली घटा छाई हुई है और गुरुग्राम वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है. हालांकि, जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है. 

गुरुग्राम को गर्मी से कुछ निजात तो मिली लेकिन यह बारिश आफत लेकर भी आई है. शहर में जगह-जगह जलभराव है. गुरुग्राम जिला प्रशासन में पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था, लेकिन अब हालात बद से बदतर हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘दिल्ली टू फरीदाबाद’ और जेवर का सफर होगा आसान, एक्सप्रेसवे का नया रास्ता खुला





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top