दिल्ली में 5 दिन तक सड़ता रहा पिता का शव, पुलिस के समझाने पर पहुंचे बेटे


दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है. मशहूर संगीतकार रवि डे का निधन हो गया. उनका शव 5 दिन तक घर में ही सड़ता रहा. रवि डे के बेटों ने कहा ‘अभी हमें फुर्सत नहीं है.’ पांच दिन तक बदबू आने के बाद पुलिस को पड़ोसियों ने इसकी जानकारी दी. पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर उनके शव को निकाला.

पुलिस के मुताबिक संगीतकर रवि गोविंदपुरी में किराए के घर पर अकेले रहते थे. उनके दो बेटे हैं जो लाजपत नगर में रहते हैं. बीती 14 अगस्त को पुलिस को बदबू आने की सूचना पीसीआर के जरिए मिली थी. पुलिस सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची. जहां पर घर का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस गेट तोड़कर अंदर घुसी और देखा कि बाथरूम के गेट पास रवि का शव पड़ा है. रवि के शव में कीड़े पड़ चुके थे.

BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- ‘जिस इंसान ने…’

पुलिस ने बेटों को दी पिता के निधन की सूचना

पुलिस ने रवि के निधन की सूचना उनके दोनों को बेटों को दी. उनके बेटों ने तुरंत मौके पर आने से मना कर दिया. इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाया तो वे 16 अगस्त को पोस्टमार्टम कराने एम्स अस्पताल पहुंचे. जिसके बाद वे रवि डे के शव को अपने साथ लेकर चले गए. वहीं दूसरी तरफ पड़ोसियों का कहना है कि रवि डे के घर से संगीत की धुनें गूंजती थी, लेकिन उसी घर से बदबू ने पड़ोसियों को परेशान कर दिया था. 

सोनीपत में से भी सामने आया था ऐसा मामला

कालकाजी में हुई इस घटना ने एक बार फिर सोनीपत के मामले की याद दिला दी. दरअसल सोनीपत के ओल्ड एज होम में 74 साल के शिव चरण राम रत्न गुप्ता की मौत हुई थी. उनकी तीन बेटियां थीं. जो अलग शहरों में रहती थीं. उनकी बेटियां उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई थीं. बेटियों ने वीडियो कॉल के माध्यम से अपने पिता के दर्शन किए और 5100 रुपये में अंतिम संस्कार कराया.

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, ‘सबसे ज्यादा स्वागत…’



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top