दिल्ली में सफाईकर्मी को चाकू से गोदा, जांच में जुटी पुलिस


दिल्ली के कल्याणपुरी में एक सफाईकर्मी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए. मृतक की पहचान खोड़ा कॉलोनी निवासी अनिल के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

आरोपी की पहचान और उसे पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मृतक के शव को मोर्चरी में रखा गया है. अस्पताल में सफाईकर्मचारी की मौत पर लोगों की भारी भीड़ जमा है.

‘आपको चैन से नहीं…’, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले मनोज तिवारी

घटना पर क्या बोले बीजेपी विधायक?

सफाईकर्मी की हत्या के बाद त्रिलोकपुरी के बीजेपी विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने दुख प्रकट किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन ने तुरंत अपने हाथ में इस मामले की कमान ले ली है. लेकिन यह जो घटना हुई है, जिसमें मृतक का कोई रोल नहीं है. वह सफाई कर रहा है, कूड़ा उठा रहा है उसके पीछे से आकर चाकू से वारदात को अंजाम देने वाला जो व्यक्ति था उसकी हम निंदा करते हैं. विधायक ने आगे कहा, “आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देंगे.”

उन्होंने कहा, “बहुत ही दुखद घटना है. हमारा एक सफाईकर्मचारी भाई जिस समय दिल्ली सो रही होती है उस समय यह जगाने के काम करते हैं. सच्चे मायने में जिस सेवा भाव से काम करते हैं. गंदगी के अंबार को साफ करते हैं. लेकिन इस तरह की बर्बरता और क्रूरता जिसने भी की है उसकी पहचान की जा चुकी है. पहचान के बाद अब हम लोग उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे.”

वहीं उन्होंने मृतक की मौत पर कहा, “मैं यह भी कहना चाहता हूं कि इस दुख की घड़ी में हम मृतक के परिवार के साथ भी खड़े हैं. जिसका बेटा गया है, जिसका बाप गया है और जिसका भाई गया है. हम उसके साथ खड़े हैं. क्योंकि यह बहुत ही दुखद घटना है और समाज को झकझोर देने वाली वारदात है. “

दिल्ली में अगले सात दिनों तक बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top