गुरुग्राम में बारिश से हालात खराब! सड़कों पर पानी ही पानी, भारी ट्रैफिक जाम


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • गुरुग्राम में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव गंभीर.
  • शीतला माता मंदिर, राजीव चौक अंडरपास में पानी कमर तक भरा.
  • करोड़ों खर्च के बावजूद जल निकासी व्यवस्था की खामियां उजागर.

साइबर सिटी गुरुग्राम में सोमवार (24 अगस्त) को हुई बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी. सुबह से हो रही बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया. हालात ऐसे रहे कि लोगों को कमर तक पानी में चलकर रास्ता पार करना पड़ा. सड़कों पर पानी भरने से कई वाहन भी बंद हो गए और वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों को धक्का लगाकर बाहर निकालना पड़ा.

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के पास बारिश के बाद हालात सबसे ज्यादा खराब दिखाई दिए. सड़क पर इतना पानी भर गया कि आने-जाने वाले लोगों को कमर तक पानी में चलना पड़ा. आसपास की दुकानें और बाजार भी पानी से घिरे नजर आए. सड़क और नालियों का फर्क तक दिखाई नहीं दे रहा था.

गुरुग्राम में Work From Home की एडवाइजरी, बारिश के चलते फैसला

पानी में फंसने की वजह से कई दुपहिया वाहन और कारें बंद हो गईं. इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे की मदद से गाड़ियों को धक्का देकर पानी से बाहर निकाला. बारिश के दौरान सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पानी में बंद हुई स्कूल बस, दूसरी बस बुलाकर भेजे गए बच्चे

जलभराव की वजह से स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी. शीतला माता मंदिर के पास एक स्कूल बस पानी में बंद हो गई. करीब आधे घंटे तक बच्चे बस के अंदर ही बैठे रहे. इसके बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने स्कूल में फोन कर दूसरी बस भेजने को कहा. दूसरी बस पहुंचने के बाद बच्चों को उसमें बैठाकर घर भेजा गया. इस दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

गुरुग्राम में बारिश से हालात खराब! सड़कों पर पानी ही पानी, भारी ट्रैफिक जाम

करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी जलभराव से राहत नहीं

गुरुग्राम में बारिश के पानी की निकासी के लिए जीएमडीए और नगर निगम की ओर से लगातार काम किए जाने और करोड़ों रुपये खर्च करने के दावे किए जाते रहे हैं. इसके बावजूद बारिश होते ही कई इलाकों में जलभराव की स्थिति सामने आ जाती है.

शहर में जगह-जगह पानी भरने से यह सवाल फिर खड़ा हो गया है कि आखिर इतनी रकम खर्च होने के बाद भी बारिश के दौरान लोगों को राहत क्यों नहीं मिल पा रही है. सड़कों पर पानी भरने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई और यातायात भी प्रभावित हुआ.

राजीव चौक अंडरपास में फिर भरा पानी

बारिश के बाद राजीव चौक अंडरपास में भी पानी भर गया. खास बात यह है कि पिछली बारिश के दौरान भी यहां इसी तरह जलभराव हुआ था. इस बार फिर अंडरपास में पानी जमा हो गया. पानी भरने के बाद कुछ बच्चे इसे स्विमिंग पूल समझकर अटखेलियां करते भी नजर आए.

बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में वाहनों की रफ्तार थम गई. दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम की अंदरूनी सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं.

एक्सप्रेसवे से राजीव चौक तक लगा लंबा जाम

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम से दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्ते और सर्विस रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. वहीं दिल्ली, जयपुर, सोहना और गुरुग्राम को जोड़ने वाले राजीव चौक पर भी वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं.

कुरुक्षेत्र: पति का पेट चीर बैग में भरने लगी आंतें, फिर छत से कूदी पत्नी!

राजीव चौक पर जाम खुलवाने के लिए दूर-दूर तक कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आया. रेड लाइट के कारण भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही. सिग्नेचर टावर के पास से ली गई तस्वीरों में एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी लाइन साफ दिखाई दी.

बारिश के बाद गुरुग्राम में जलभराव और जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. अब सवाल यही है कि हर बारिश में सामने आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान आखिर कब होगा.



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top