‘कॉफी विद करण 9’ में सलमान खान होंगे पहले सोलो गेस्ट, ये स्टार्स भी आएंगे नजर!


करण जौहर का शो ‘कॉफी विद करण’ हमेशा सुर्खियों में रहता है. अब शो के नौवें सीजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. शो में कौन-कौन स्टार्स गेस्ट के तौर पर दिखेंगे इसे लेकर भी कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं. रिपोर्ट हैं कि सलमान खान शो के पहले गेस्ट होने वाले हैं. 

सलमान खान होंगे सोलो गेस्ट

Variety की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सलमान खान ने करण जौहर के शो के प्रीमियर एपिसोड में अपनी प्रेजेंस कंफर्म की है. सलमान खान शो में अकेले दिखेंगे. शो अक्टूबर से नवंबर के बीत में स्ट्रीम होगा.’

ये भी पढ़ें- सुनीता आहूजा और गोविंदा का इंटाग्राम पर फॉलो-अनफॉलो ड्रामा, शादी में चल रही दिक्कत

शो में दिख सकते हैं ये स्टार्स

शो में इस बार कई बड़े गेस्ट दिखेंगे. ‘दिल चाहता है’ गैंग आमिर खान, सैफ अली खान, फरहान अख्तर और अक्षय खन्ना भी शो में नजर आ सकते हैं. इसके अलावा दिलजीत दोसांझ और विक्की कौशल के एक साथ शो में दिखने की खबरें हैं. वहीं कृति सेनन और वरुण धवन की जोड़ी भी शो में दिख सकती है.

इसके अलावा, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना भी साथ में शो में दिख सकते हैं. दूसरे गेस्ट की बात करें तो शो में समय रैना, फराह खान, करीना कपूर, काजोल, जया बच्चन, अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे स्टार्स शो में दिख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के मन्नत में एड होंगे नए फ्लोर, आनंद पंडित का खुलासा

शो की बात करें तो ये बॉलीवुड का सबसे चर्चित टॉक शो में से एक रहा है. ‘कॉफी विद करण’ का पहला सीजन 2004 में शुरू हुआ था. शो के अब तक 8 सीजन आ चुके हैं. शो कई बार विवादों में भी घिरा. अब नए सीजन को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं.

करण जौहर ने डायरेक्ट की ये फिल्में

करण जौहर की बात करें तो उन्होंने 1998 में फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म को उन्होंने लिखा था और डायरेक्ट किया था. उन्होंने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कभी अलविदा न कहना’, ‘माय नेम इज खान’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’, ‘बॉम्बे टॉकीज’, ‘ए दिल है मुश्किल’, ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं. पिछली बार उन्होंने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में थे. फिल्म को काफी पसंद किया गया था.

चर्चा में ‘द ट्रेटर’

करण जौहर ने 2026 में तीन फिल्में प्रोड्यूस की हैं. उन्होंने Accused, ‘व्याह करतारे दा’ और ‘चांद मेरा दिल’ को प्रोड्यूस किया. इस फिल्म में अक्षय और अनन्या पांडे लीड रोल में थे. फिल्म का जॉनर रोमांस है. इसके अलावा करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर’ भी चर्चा में बना है. शो में श्वेता तिवारी, मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, रणवीर बराड़, पारुल गुलाटी और शालिनी पासी जैसे स्टार्स नजर आए. शो को पसंद किया जा रहा है.





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top