Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल


Zepto Hirng Post: ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलवरी कंपनी Zepto इन दिनों काफी चर्चा में है. वैसे तो कंपनी के स्टोर्स पर FDA की छापेमारी की वजह से ये चर्चा में है. लेकिन हाल ही में एक और अन्य वजह से ये कंपनी चर्चा का विषय बन गई है. हाल ही में सोशल मीडिया पर इस कंपनी का एक हायरिंग पोस्ट काफी लाइम लाइट में आ गया है. जिसके चलते सोशल मीडिया पर भी काफी बड़ा विवाद खड़ा हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल Zepto की एक इंटर्नशिप पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. इस पोस्ट में मेल स्टाफ उम्मीदवारों के लिए 20 किलो तक वजन उठाने और 10 से 12 घंटे तक खड़े रहकर काम करने की क्षमता को जरूरी बताया गया है. सोशल नेटवर्किंग साइट X (पहले ट्विटर) पर एक प्रियांशु प्रियंक नामक यूजर ने एक फोटो शेयर की. इस पोस्ट के मुताबिक, इसमें B.Tech, BBA, BCA और B.Com (Hons) कर रहे छात्रों को आवेदन करने का मौका दिया गया था. इंटर्नशिप की अवधि 3 महीने थी और इसके लिए 20 हजार रुपये हर महीने सैलरी देने की बात कही गई थी.

ये भी पढ़ें: Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस

20 किलो वजन उठाने की शर्त?
इस पोस्ट के स्किल रिक्वायर्ड सेक्शन में लिखा था कि उम्मीदवार में 20 किलो तक वजन उठाने और तेज गति वाले माहौल में 10 से 12 घंटे तक खड़े रहकर काम करने की क्षमता होनी चाहिए. ये पोस्ट सोशल मीडिया पर देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गई. कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर ये CSE छात्रों की इंटर्नशिप है, तो इसमें फिजिकल एक्टिविटी से जुड़ी ऐसी शर्त क्यों रखी गई है.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर लोग तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अब इंटर्नशिप पाने के लिए जिम जाना भी जरूरी हो गया है. वहीं, कुछ लोगों ने इस पोस्ट को फर्जी या AI से बनाई गई तस्वीर होने की संभावना भी जताई. कुछ लोगों का कहना था कि ये शर्तें शायद डार्क स्टोर मैनेजर जैसे पद के लिए हो सकती हैं, जहां सामान उठाने की जरूरत पड़ सकती है.

हालांकि इस पोस्ट में लगा स्क्रीनशॉट असली है या नकली, इसे लेकर अभी संशय बना हुआ है. Zepto की तरफ से इसे लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है. ऐसे में इस हायरिंग पोस्ट को सही ठहराना भी सही नहीं होगा. लेकिन सोशल मीडिया पर तो ये पोस्ट बहुत तेजी से वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें: खाते में जमा किए 54 लाख कैश, फिर भी नहीं लगा टैक्स, केस जीत गया प्रॉपर्टी डीलर





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top