Video: ‘आवारापन 2’ की सक्सेस के बीच इमरान हाशमी ने ‘आवारापन 3’ पर लगाई मुहर, खुशी से झूमे फैंस


बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, पहले ही दिन इस फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. अब ‘आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी ने खुद ‘आवारापन 3’ पर मुहर लगा दी है.

दिशा पटानी संग थिएटर पहुंचे इमरान हाशमी
इमरान हाशमी हाल ही में अपनी को-स्टार दिशा पटानी के साथ मुंबई के एक थिएटर में फैंस को सरप्राइज देने पहुंचे. इस दौरान दोनों ने दर्शकों के साथ बातचीत भी की और फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. फैंस से बातचीत के दौरान इमरान हाशमी ने ‘आवारापन 3’ को लेकर बड़ा अपडेट दे दिया. उन्होंने बातचीत ही बातचीत में फिल्म के तीसरे पार्ट पर मुहर लगा दी. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

ये फिल्म मेकर्स से ज्यादा फैंस की है…
इमरान ने कहा, ‘ये एक ऐसी फिल्म है, जो मेकर्स से ज़्यादा फैंस की है. इसलिए हम इसे फिर से लेकर आए हैं. इस बार हमने इस जर्नी को और भी ज़्यादा थ्रिलिंग बनाया है, जिसमें पहले से कहीं ज़्यादा एक्शन और इमोशंस हैं. अब ये फिल्म हमारे हाथों से निकलकर आपके हवाले हो चुकी है.’

‘आवारापन 3’ भी बहुत जल्द आएगी…
इसी दौरान एक फैन ने पूरे भरोसे के साथ कहा कि ‘आवारापन 2’ सुपरहिट साबित होगी. इस पर इमरान हाशमी ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘अभी फिल्म बाकी है, दूसरा हाफ और भी बेहतर है.’ वहीं, ‘आवारापन 3’ का इशारा करते हुए एक्टर ने कहा, ‘उम्मीद है कि आपको पूरी फिल्म पसंद आएगी. हमें उम्मीद है कि ‘आवारापन 3′ भी बहुत जल्द आएगी.’ इमरान के इस बयान के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें:Awarapan 2 X Review: रिलीज होते ही छाई  ‘आवारापन 2’, इमरान हाशमी की एक्टिंग के कायल हुए लोग, बोले- ‘ब्लॉकबस्टर है फिल्म’

‘आवारापन 2’ के बारे में जानिए
‘आवारापन 2’ की बात करें तो यह साल 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ का सीक्वल है. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. इसमें इमरान हाशमी के अलावा शबाना आजमी, पूरन गब्बी और दिशा पटानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का मुकाबला सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से हो रहा है. हालांकि, इमरान हाशमी ने एक बार फिर ‘शिवम पंडित’ के किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने 20.50 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ ओपनिंग की है.

ये भी पढ़ें:- Awarapan 2 BO Day 1:इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने की बंपर ओपनिंग, 7 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top