Video: 'आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी…', जैकी श्रॉफ ने दिग्गज अदाकारा वैजयंती माला के चरणों में किया सजदा, देखें वीडियो

50 और 60 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस वैजयंती माला ने 13 अगस्त को अपना 93वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने उन्हें बेहद अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. जैकी श्रॉफ ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो दिग्गज एक्ट्रेस वैजयंतीमाला के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं.

जैकी श्रॉफ ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
वीडियो में जैकी श्रॉफ को वैजयंती माला के सामने दंडवत होते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वो उनके पैर छूते हैं और उनका आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए जैकी ने कैप्शन में लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं वैजयंती माला, आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगी.'

One of my favourites!
All my respects!#HappyBirthday#Vyjayanthimala pic.twitter.com/Vh3kmLW5ZE

— Jackie Shroff (@bindasbhidu) August 13, 2026

फैंस को पसंद आया जैकी श्रॉफ का अंदाज
जैकी श्रॉफ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि जैकी ने जिस तरह वैजयंती माला का सम्मान किया, उसने सभी का दिल जीत लिया.

पहली महिला सुपरस्टार हैं वैजयंती माला
वैजयंती माला हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्हें बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार भी कहा जाता है. उन्होंने 1950 और 1960 के दशक में अपनी शानदार एक्टिंग और बेहतरीन डांस के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई. वैजयंती माला का जन्म 13 अगस्त 1933 को मद्रास (अब चेन्नई) में हुआ था. उनकी मां वसुंधरा देवी भी तमिल सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं, उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था.

ये भी पढ़ें:-Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है ‘बंटवारा 1947′

ऐसा रहा वैजयंती माला का करियर
सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने 1949 में तमिल फिल्म ‘वाजकाई’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इसके बाद 1951 में फिल्म ‘बहार’ से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. 1954 में रिलीज हुई फिल्म ‘नागिन’ ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई. इसके बाद उन्होंने ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘मधुमती’, ‘गंगा जमुना’, ‘संगम’ और ‘ज्वेल थीफ’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया.

पिछली बार ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखे थे जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो पिछली बार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आए थे, जिसमें उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आई. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल लीड रोल में थे. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया.

ये भी पढ़ें:-कभी 600 रुपये थी जॉनी लीवर की पगार, जानें सड़क पर पेन और संतरे बेचने वाला कैसे बना बॉलीवुड का ‘कॉमेडी किंग’?

Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top