केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रखी विकास कार्यों की आधारशिला,

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। वार्ड नंबर-10 के लोगों को बुनियादी सुविधाओं की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने 27 फीट रोड, मनीताल, डबुआ कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 14.50 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश फागना और वार्ड नंबर-10 के पार्षद जय भगवान सिंह भी मौजूद रहे।

इन विकास परियोजनाओं के तहत क्षेत्र में आरसीसी नालों, आरसीसी रास्तों, नई पेयजल पाइपलाइन, सीवर व्यवस्था, टाइल वाली गलियों, आरएमसी सड़कों तथा वार्ड पार्षद कार्यालय सहित कई कार्य किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने से स्थानीय निवासियों को बेहतर सड़क, जल निकासी और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है और अब विकास योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर-10 में करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की गई है, जिनमें सीवर, पेयजल पाइपलाइन, नालियों, टाइल वाली गलियों और आरएमसी सड़कों से जुड़े कार्य प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के सभी नौ वार्डों में विकास कार्य लगातार जारी हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 तक सीधे यमुना से पाइपलाइन के माध्यम से एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली की तारों को भूमिगत करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि एनआईटी विधानसभा का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता न रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विधायक सतीश फागना ने कहा कि वार्ड नंबर-10 में करीब साढ़े 14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद क्षेत्र में सड़क, सीवर, पेयजल और जल निकासी से जुड़ी सुविधाओं में सुधार होगा तथा स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top