श्री बालाजी सेवक समिति के होली मिलन समारोह में दिखा सौहार्द का रंग, रवि भगत रहे मुख्य अतिथि

श्री बाला जी सेवक समिति ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन, कढ़ी-चावल का बांटा प्रसाद

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। श्री बाला जी सेवक समिति द्वारा होली के पावन अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आपसी सौहार्द, भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर समिति की ओर से कढ़ी-चावल के भंडारे का आयोजन भी किया गया। श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनसमूह ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम स्थल पर रंग, गुलाल और फूलों की होली के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मिलन के माध्यम से सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बरसाना और बजरंग बली की झांकियां रहीं, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। जिससे पूरा वातावरण ब्रज की भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। दर्शकों ने झांकियों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में निगम पार्षद रवि भगत उपस्थित रहे। उन्होंने समिति द्वारा आयोजित इस सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए समिति को बधाई दी।

संस्था के प्रधान अंशु अरोड़ा ने समिति पदाधिकारियों के साथ मिलकर मुख्य अतिथि का स्वागत फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top