Social Media पर फोटो पोस्ट करने से पहले जरूर चेक करें ये सेटिंग! जानें खतरा


आज के समय में Instagram, Facebook और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो और वीडियो शेयर करना आम बात हो चुकी है. लोग अपनी ट्रिप, घर, परिवार, दोस्तों और नॉर्मल जिंदगी से जुड़ी फोटो बिना ज्यादा सोचे पोस्ट कर देते हैं. लेकिन कई बार इन फोटो में ऐसी जानकारी छिपी होती है जिसका इस्तेमाल आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है. आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

फोटो में छिपी होती है लोकेशन की जानकारी

स्मार्टफोन से खींची गई फोटो में कई बार मेटाडेटा (Metadata) मौजूद रहता है. इसमें फोटो लेने की डेट, समय, कैमरा मॉडल और GPS लोकेशन जैसी जानकारी भी छिपि होती हैं.

अगर किसी फोटो में लोकेशन डेटा सेव है और वह किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंच जाता है तो उसे ये पता लगाने में मदद मिल जाएगी है कि फोटो कहां ली गई थी. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले लोकेशन से जुड़ी सेटिंग को चेक करना जरूरी होता है.

पता लग सकती है घर की लोकेशन

इसके अलावा आपने अपने घर की बालकनी, कमरे या बाहर खड़ी गाड़ी की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी. फोटो में मौजूद लोकेशन डेटा के अलावा फोटो के बैकग्राउंड से भी आपके घर या आसपास की जगह की पहचान की जा सकती है.

अगर आप अक्सर एक ही जगह से फोटो पोस्ट करते हैं तो कोई व्यक्ति आपकी रोजाना की लोकेशन या आने-जाने के पैटर्न का आसानी से अंदाजा लगा सकता है. इसलिए खासतौर पर घर से जुड़ी फोटोज शेयर करते समय सावधानी रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: अब ये देश लगाने वाला है सोशल मीडिया पर बैन! जानें कारण

पोस्ट करने से पहले Location Setting चेक करें

Android और iPhone दोनों में कैमरा ऐप को लोकेशन की परमिशन दी जाती है. अगर आपको फोटो में GPS की जानकारी सेव करने की जरूरत नहीं है तो कैमरा ऐप की Location Permission बंद कर सकते हैं.

हालांकि, ध्यान रखें कि फोन के कैमरा में लोकेशन बंद करना और सोशल मीडिया ऐप की लोकेशन परमिशन बंद करना अलग-अलग चीजें होती हैं. दोनों की सेटिंग को अलग से चेक करना बेहतर होता है.

Social Media पर Location Tag से भी बचें

कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते समय लोकेशन टैग करने का ऑप्शन मिलता है. इससे आपकी पोस्ट के साथ जगह का नाम भी दिखाई देता है.

खासकर अगर आप उस समय अपने घर, ऑफिस या किसी ऐसी जगह पर हैं जहां आपकी मौजूदगी पर्सनल रखना चाहते हैं तो लोकेशन टैग करने से बचना बेहतर है.

बच्चों की फोटो पोस्ट करते समय ज्यादा सावधानी

बच्चों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते समय भी प्राइवेसी का ध्यान रखना चाहिए. स्कूल यूनिफॉर्म, स्कूल का नाम, बस नंबर, घर का पता या रोजाना जाने वाली जगह जैसी जानकारी फोटो में दिखाई देती है. ऐसी तस्वीर पोस्ट करने से पहले बैकग्राउंड को ध्यान से देखना और जरूरी जानकारी को छिपाना बेहतर रहता है.

यह भी पढ़ें:

फोन चार्जिंग से निकलते समय ज्यादातर लोग करते हैं ये गलती? जानें खतरा



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top