दिल्ली-NCR में बारिश के बाद गर्मी का सितम, 37°C तक पहुंचेगा तापमान


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

वहीं, अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा. रविवार (30 अगस्त) को भी बादल छाए रहने की संभावना है. सप्ताहांत में बारिश का कोई अनुमान नहीं है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

दिल्ली: कलयुगी बाप का खौफनाक कदम, डॉक्टर के बहाने ले जाकर की बेटे की हत्या

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. साथ ही बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है. सुबह 6 बजे से ही तापमान अब तेजी से बढ़ रहा है. इस समय तापमान 28 डिग्री बना हुआ है. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. वहीं मौसम में 77 प्रतिशत नमी देखने को मिल रही है.

राजधानी क्षेत्र में इस समय हवाएं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. फिलहाल बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी और आंशिक रूप से बादलों से घिरा आसमान रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि इन दो दिनों के दौरान किसी भी तरह की भारी बारिश की चेतावनी नहीं है.

अगले कुछ दिन कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम?

महीने के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को मौसम में नमी और बढ़ जाएगी. इस दिन तापमान 36 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि आर्द्रता का स्तर 85 से 70 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है. इस दिन भी आंशिक रूप से बादलों से घिरा आसमान ही रहेगा और किसी प्रकार का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

सितंबर की शुरुआत में मौसम में थोड़ी गिरावट आ सकती है. 1 और 2 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है और आसमान में बादल छाए रहेंगे.

दिल्ली: कारोबारी का 23 लाख लेकर फरार हो गया था कर्मचारी, पुलिस ने ऐसे दबोचा



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top