Acer Swift Neo AI Laptop की भारत में एंट्री, मिलेंगे ये खास फीचर्स


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यह 1.25 किग्रा हल्का, 14 इंच डिस्प्ले और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी संग है.

AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ यूजर्स ऐसे डिवाइस पसंद कर रहे हैं, जो तेज परफॉर्मेंस के साथ मल्टीटास्किंग, क्रिएटिव काम और रोजमर्रा के इस्तेमाल को भी आसानी से संभाल सकें. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Acer ने भारत में अपना नया Swift Neo AI Laptop लॉन्च किया है. कंपनी ने इसमें लेटेस्ट Intel Core Ultra प्रोसेसर के साथ AI आधारित क्षमताएं दी हैं. यह लैपटॉप Flipkart, Acer E-store और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि Acer Swift Neo AI Laptop में क्या खास फीचर्स मिलेंगे. 

Acer Swift Neo AI Laptop में क्या खास फीचर्स मिलेंगे?

Acer Swift Neo को Intel Core Ultra 5 और Ultra 7 H Gaming-Grade प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है. इसके साथ 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB तक PCIe NVMe SSD स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह कॉम्बिनेशन मुश्किल कामों को संभालने, एक साथ कई ऐप चलाने, तेज बूटिंग और बेहतर रिस्पॉन्स देने में मदद करता है. 

Acer Swift Neo AI Laptop में इतने इंच का डिस्प्ले 

लैपटॉप में 14 इंच का WUXGA IPS डिस्प्ले दिया गया है. कुछ मॉडल्स में OLED डिस्प्ले का ऑप्शन भी मिलेगा. स्क्रीन 16:10 आस्पेक्ट रेशियो और 1920 बाय 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है. इसमें 300 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है. इसका नैरो-बेजल डिजाइन स्क्रीन स्पेस को ज्यादा यूजफुल बनाता है. 

कैसा है इस लैपटॉप का डिजाइन?

Swift Neo का वजन सिर्फ 1.25 किलोग्राम है और इसकी मोटाई 17.2mm है. कंपनी ने इसे पोर्टेबिलिटी और मजबूती को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है. इसमें 180 डिग्री हिंज दिया गया है, जिससे स्क्रीन को अलग-अलग एंगल पर इस्तेमाल किया जा सकता है. यह फीचर खास तौर पर ग्रुप में काम करने या कंटेंट देखने के दौरान यूजफुल हो सकता है. 

यह भी पढ़ें – AI बताएगा कब बुक करें Flight-Hotel! Google का नया फीचर बचाएगा आपके पैसे

कीबोर्ड से लेकर सिक्योरिटी तक खास फीचर्स

लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड, प्रिसिजन टचपैड और इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है. इससे अंधेरे में टाइपिंग के साथ-साथ लैपटॉप को सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करना आसान हो जाता है. Acer Swift Neo में दो फुल-फंक्शन USB Type-C पोर्ट मिलते हैं. इनका इस्तेमाल चार्जिंग, हाई-स्पीड डेटा ट्रांसफर और डिस्प्ले आउटपुट के लिए किया जा सकता है.  इसमें 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है. इसके अलावा HDMI और कई USB पोर्ट दिए गए हैं, जिससे अलग-अलग डिवाइस और एक्सेसरीज कनेक्ट की जा सकती हैं. 
 
USB Type-C और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में Wi-Fi 6 दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, इससे तेज वायरलेस कनेक्शन, कम लेटेंसी और बेहतर नेटवर्क एफिशिएंसी मिलती है. Acer के मुताबिक Swift Neo को खास तौर पर उन प्रोफेशनल्स, स्टूडेंट्स और क्रिएटर्स के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें हल्के डिजाइन के साथ दमदार और AI-enabled लैपटॉप की जरूरत है. 

यह भी पढ़ें – Apple यूजर्स को झटका! TV और One सब्सक्रिप्शन हुए महंगे, जानें कितनी बढ़ी कीमत



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top