W,W,W,W,W,W… पांच साल से बाहर, अब 6 विकेट लेकर भारतीय गेंदबाज ने बरपाया कहर 


भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर राहुल चाहर इन दिनों इंग्लैंड की सरजमीं पर काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए खेल रहे हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए पिछला मुकाबला नवंबर 2021 में खेला था, जिसे अब 5 साल का वक्त गुजर चुका है. काउंटी टूर्नामेंट के 47वें मुकाबले में एसेक्स के खिलाफ राहुल ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया. उन्होंने पहली पारी के दौरान गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए. 

इस दौरान भारतीय गेंदबाज ने 22 ओवर फेंके, जिसमें 80 रन खर्चे. वह टीम के लिए पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत विरोधी टीम 279 रन पर सिमट गई. यह राहुल के लिए फर्स्ट क्लास करियर का 9वां ‘5-विकेट हॉल’ रहा. 

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का इमरान खान पर बड़ा बयान, जानें क्या कहा

8 मैचों के लिए सरे के साथ करार

इस काउंटी सीजन में राहुल चाहर ने सरे के साथ 8 मैचों के लिए करार किया है. इसके साथ वह एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद जताएंगे. टीम से बाहर होने वाले क्रिकेटर फर्स्ट क्लास और काउंटी में शानदार प्रदर्शन करके ही वापसी करते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या चाहर की वापसी हो पाएगी. 

राहुल चाहर का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

राहुल ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 1 वनडे और 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. वनडे की इकलौती पारी में उन्होंने 3 विकेट लिए. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 6 पारियों में राहुल ने 7 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट फिगर 3/15 का रहा. उन्होंने अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 खेलकर अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. इसके बाद जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया. 

2021 में उन्हें टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भी खेलने का मौका मिला. नामीबिया के खिलाफ मैच में राहुल ने 4 ओवर में 30 रन खर्चे थे. इस दौरान उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका था. यहीं उनके लिए आखिरी मैच बन गया. इसके बाद उनकी टीम से छुट्टी हो गई. अब देखना दिलचस्प होगा कि उनकी टीम में वापसी कब होती है. 

 

यह भी पढ़ें: फाफ डु प्लेसिस पर भी चढ़ा रवि किशन का खुमार, वायरल डांस मूव्स से लूटी महफिल





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top