PM मोदी ने रक्षाबंधन के मौके पर दी बधाई, कहा- यह पर्व आपके जीवन में…


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश को रक्षाबंधन के मौके पर शुभकामनाएं दीं. इस दौरान पीएम मोदी ने देश को खास मैसेज भी दिया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए. स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है.”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “समस्त देशवासियों को भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास को समर्पित रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाई-बहन के अटूट स्नेह, परस्पर विश्वास और आत्मीयता का यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और मूल्यों की सुंदर झलक प्रस्तुत करता है. यह पर्व हमें महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा भी देता है. राजनाथ सिंह ने कहा कि इस शुभ अवसर पर मैं कामना करता हूं कि हमारा समाज महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के प्रति और अधिक सजग एवं संवेदनशील बने.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि स्नेह, विश्वास, संस्कार एवं आत्मीयता के पावन पर्व रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. उन्होंने कहा कि आइए भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस पवित्र पर्व पर हम सभी अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पित हों.

ये भी पढ़ें 

नेपाल में त्रासदी के बीच भूकंप के झटके, सैलाब ने ली 389 की जान, लापता की तलाश जारी





Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top