युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कठोर कानून बना रही है मोदी सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

रोहतक, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार युवाओं के सुरक्षित, सशक्त और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए लगातार ठोस एवं कठोर निर्णय ले रही है। सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को नशे और अपराध जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है।

 

डॉ. शर्मा रोहतक स्थित भाजपा कार्यालय ‘मंगल कमल’ में गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का कुशलक्षेम जाना और संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और सेवा भावना के कारण विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन बनी है। कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच सबसे मजबूत कड़ी हैं तथा उनके सुझाव और फीडबैक सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, स्टार्टअप और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रही है।

साथ ही कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समय-समय पर आवश्यक कानूनी सुधार भी किए जा रहे हैं। बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। डॉ. शर्मा ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top