गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का बड़ा बयान, बोले- दोषी कोई भी हो …

पलवल, (सरूप सिंह)। गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में आरोपी कल्याण बैसला के परिवार के लोगी ने खेल मंत्री गौरव गौतम से मुलाकात की और अपना पक्षः उनके सामने रखा। लेकिन गौरव गौतम ने इसमें कोई रूचि न दिखते हुए साफ़ बोल दिया की कानून अपना काम कर रहा है। और दोषी कोई भी हो उस पर कार्यवाही होनी चाहिए, उसको बक्शा नहीं जाना चाहिए, और उनको कोई आश्वासन नहीं मिला

गुरुग्राम के चर्चित हिट एंड रन मामले को लेकर हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम का बयान सामने आया है। मामले में आरोपी के परिजनों द्वारा मंत्री से मुलाकात किए जाने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस अपना काम कर रही है और मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। गौरव गौतम ने कहा कि कुछ लोग उनसे मिलने के लिए आए थे, लेकिन इससे पुलिस की कार्रवाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर इस प्रकार की घटना हुई है तो स्वाभाविक रूप से जो व्यक्ति दोषी है, उसे पकड़ा जाएगा। मंत्री ने कहा कि कानून सभी के लिए समान है। उन्होंने यहां तक कहा कि यदि दोषी उनके परिवार का भी कोई व्यक्ति हुआ तो उसे भी पुलिस द्वारा पकड़ा जाएगा। गौरव गौतम के इस बयान को मामले में निष्पक्ष कार्रवाई को लेकर उनकी स्पष्ट स्थिति के तौर पर देखा जा रहा है।

उन्होंने दोहराया कि पुलिस स्वतंत्र रूप से अपना काम कर रही है और दोषी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top