मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध डिग्री के क्लीनिक चलाने वाला आरोपी पकड़ा गया

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद ने बिना वैध मेडिकल डिग्री के क्लीनिक चलाकर मरीजों का इलाज करने के आरोप में कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने गांव चंदावली में राधिका सरोवर के सामने संचालित साक्षी क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव चंदावली में साक्षी क्लीनिक नाम से एक क्लीनिक चलाया जा रहा है।

जहां बलराज नामक व्यक्ति स्वयं को डॉक्टर बताकर लोगों का इलाज कर रहा है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। सीएमओ फरीदाबाद द्वारा गठित टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ क्लीनिक पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम बलराज उर्फ बनवारी लाल, निवासी गांव खेड़ला, जिला पलवल बताया।

हालांकि क्लीनिक के बाहर लगे बोर्ड पर “डॉ. संदीप” लिखा हुआ था, लेकिन संबंधित डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं मिला।जांच के दौरान क्लीनिक से विजिटिंग कार्ड, रसीद बुक और ओपीडी रजिस्टर मिले, जिन पर बलराज उर्फ बनवारी लाल का मोबाइल नंबर अंकित था। टीम को क्लीनिक में विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी और एलोपैथिक दवाइयां, मेडिकल उपकरण तथा मरीजों के लिए लगाए गए तीन बेड भी मिले।

आरोप है कि बलराज उर्फ बनवारी लाल क्लीनिक चलाने और मरीजों का इलाज करने के संबंध में कोई वैध मेडिकल डिग्री या अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही वह अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखकर विजिटिंग कार्ड और अन्य दस्तावेजों के माध्यम से मरीजों को भ्रमित कर रहा था। मामले में डॉक्टर रामनिवास, एमओ बीके फरीदाबाद की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में आरोपी बलराज उर्फ बनवारी लाल के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top