IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं


India vs Sri Lanka Weather Forecast Galle: भारत और श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच गॉल में खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 9 विकेट खो कर 460 रन बना लिए थे. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले के पहले 2 दिन केवल 116 ओवर का खेल हो पाया है. देवदत्त पडिक्कल ने इस पारी में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया है. पहले दो दिनों में जमकर बारिश हुई है, जिससे यह मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़त दिख रहा है. जान लीजिए तीसरे दिन मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

दूसरे दिन बारिश के कारण खेल शुरू होने में देरी हुई थी. सुबह और दोपहर के समय लगातार बारिश के कारण पूरे दिन में केवल 43 ओवर का ही खेल हो पाया था, जबकि पहले दिन 73 ओवर फेंके गए थे. तीसरे दिन भी मौसम को लेकर अच्छा अपडेट नहीं है.

तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम?

तीसरे दिन भी मैच शुरू होने के समय बारिश की संभावना है. आसमान में बिजली कड़कने के साथ लगातार बारिश के कारण खेल देर से शुरू हो सकता है. सोमवार को गॉल में 83 प्रतिशत बारिश की संभावना है, जो बहुत अधिक है. दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन का खेल भी देर से शुरू हो सकता है. सुबह 10 बजे बारिश की संभावना 51 प्रतिशत होगी और यह शाम 6 बजे तक 40 प्रतिशत से ऊपर ही रहेगी. इसलिए पूरे दिन मैदान कवर्स से ढका रह सकता है.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

भारतीय बल्लेबाजी में दिखा दम

मुकाबले के हाल पर नजर डालें तो अब तक टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना लिए हैं. देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन बनाए, वो ऐसे केवल तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने नंबर-3 पर खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ 150 या उससे बड़ी पारी खेली है. उनसे पहले चेतेश्वर पुजारा और राहुल द्रविड ऐसा कर चुके हैं.

केएल राहुल दूसरे दिन बल्लेबाजी करने वापस आए, लेकिन 82 रन बनाकर आउट हो गए. उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी 51 रनों का योगदान दिया. दूसरे दिन जब खेल शुरू हुआ तो भारतीय टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने शुरू कर दिए थे. एक समय टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए थे, लेकिन अगले 140 रनों के भीतर भारत 7 विकेट खो चुका है. इनमें आखिरी 3 विकेट तो महज 15 रनों के भीतर आए हैं.

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top