नागरिक 7303350030 नंबर पर मिस्ड कॉल द्वारा भी दर्ज करवा सकते हैं अपने सुझाव
पलवल, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। हरियाणा सरकार ने राज्य के वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण में, आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा सरकार प्रदेश के आम नागरिकों से अपील करते हुए बजट से जुड़े सुझाव मांगे हैं। उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से बजट से संबंधित सुझाव देने के लिए एआई आधारित हरियाणा बजट जनभागीदारी पोर्टल भी लॉन्च किया है।

इसके लिए सरकार ने एक मोबाइल नंबर 7303350030 जारी किया है जिसपर मिसकॉल कर अपने सुझाव दे सकते हैं। पर मिस्ड कॉल दें। उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि एआई सहायक के इस thevoxai.in/haryanabudget/bamsharyana.nic.in/HaryanaSuggest लिंक पर विजिट करके विस्तृत सुझाव दिए जा सकते हैं। बजट से संबंधित सुझाव देने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
यह पहल हरियाणा विजन 2047 के तहत की जा रही है, जिसका लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत में हरियाणा को ग्रोथ इंजन बनाना है। सरकार का बजट को रोजगार-उन्मुख, उद्योग-अनुकूल और समावेशी बनाने पर पूरा फोकस है। पिछले वर्षों में प्राप्त सुझावों को जैसे औद्योगिक विकास, कृषि, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रावधान, आदि को बजट में शामिल किया गया था।
उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा सरकार का मानना है कि बजट निर्माण को बंद कमरों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि सभी हितधारकों-उद्योगपति, किसान, महिलाएं, युवा, शिक्षाविद आदि की राय ली जा रही है। प्री-बजट मंथन गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार सहित विभिन्न जिलों में हो रहे हैं। ए आई आधारित हरियाणा बजट जनभागीदारी पोर्टल लॉन्च किया गया है, जहां हरियाणवी, हिंदी और अंग्रेजी में सुझाव दिए जा सकते हैं।
फरवरी में पेश होगा आम बजट : उपायुक्त
उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि हरियाणा सरकार का आम बजट 2026-27 फरवरी में पेश होने की संभावना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि हर नागरिक बजट निर्माण में अपने सुझाव देकर समृद्ध हरियाणा के निर्माण में योगदान दें। बजट जिसमें उद्योग, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और महिला सशक्तिकरण सहित हर क्षेत्र पर पर जोर रहेगा। सरकार का यह कदम सहभागी शासन को मजबूती प्रदान करेगा।