Global Anxiety Statistics: एंग्जायटी लेवल 3 क्या है, भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया में कितने लोग परेशान?


Global Anxiety Statistics: आज के समय में एंग्जायटी एक सामान्य परेशानी हो गई है, किसी को काम के प्रेशर से एंग्जायटी हो जाती है तो किसी को रिश्तों में परेशानी से. लेकिन क्या आप जानते हैं एंग्जायटी हर आदमी को एक जैसी नहीं होती है, हर किसी का स्तर दूसरा होता है जिसको समझने के लिए डॉक्टर GAD-7 टेस्ट का इस्तेमाल करते हैं. इसमें 7 सवाल पूछे जाते हैं और जवाब के आधार पर 0 से 21 तक अंक मिलते हैं. इन अंकों के हिसाब से एंग्जायटी को 4 स्तरों में बांटा जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी जानकारी.

  • 0-4 अंक: बहुत कम या सामान्य चिंता
  • 5-9 अंक: हल्की चिंता
  • 10-14 अंक: मध्यम स्तर की चिंता
  • 15-21 अंक: गंभीर चिंता

अगर किसी व्यक्ति के 10-14 अंक आते हैं, तो इसे मध्यम स्तर की एंग्जायटी माना जाता है. इस स्थिति में रोज के कामों पर भी असर पड़ सकता है और यह एंग्जायटी डिसऑर्डर का संकेत हो सकता है. हालांकि, केवल GAD-7 के स्कोर से खुद बीमारी तय नहीं करनी चाहिए. 

एंग्जायटी लेवल 3 क्या होता है?

आंकड़ों की बात करें तो ज्यादातर लोगों का सवाल रहता है कि अगर उनका एंग्जायटी लेवल 3 है तो इसका मतलब क्या है, तो ऐसे में बता दें कि अगर GAD-7 टेस्ट में किसी व्यक्ति के 10 से 14 के बीच अंक आते हैं, तो उसे लेवल 3 यानी मध्यम स्तर की एंग्जायटी माना जाता है. इस स्तर पर चिंता के लक्षण अक्सर आते हैं और काफी तेज महसूस होते हैं, जिससे रोजमर्रा के काम जैसे पढ़ाई, नौकरी या घर के काम करने में दिक्कत आने लगती है. इस स्तर पर पहुंचे ज्यादातर लोगों में जनरलाइज्ड एंग्जायटी डिसऑर्डर यानी GAD नाम की बीमारी होने की संभावना ज्यादा होती है.

दुनिया में कितने लोग एंग्जायटी से पीड़ित?

ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज नाम की एक बड़ी रिसर्च के मुताबिक, दुनिया की करीब 4.05% आबादी यानी लगभग 30 करोड़ 10 लाख लोग एंग्जायटी डिसऑर्डर से पीड़ित हैं. जिन देशों में सबसे ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं उनमें चीन सबसे ऊपर है जहां करीब 4 करोड़ 78 लाख लोग एंग्जायटी से परेशान हैं, उसके बाद भारत का नंबर आता है जहां करीब 4 करोड़ 18 लाख लोग इससे जूझ रहे हैं, फिर अमेरिका, ब्राजील और इंडोनेशिया का नंबर आता है.  WHO की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में दुनिया भर में करीब 35 करोड़ 90 लाख लोगों को एंग्जायटी की समस्या थी, जो कुल आबादी का लगभग 4.4% हिस्सा है. 

यह भी पढ़ेंः JP Nadda Angioplasty : जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानें कब और क्यों पड़ती है जरूरत?

भारत और पाकिस्तान में एंग्जायटी की स्थिति

भारत की बात करें तो 2017 में हुई एक बड़ी स्टडी के मुताबिक भारत में करीब 4 करोड़ 49 लाख लोग एंग्जायटी डिसऑर्डर से पीड़ित पाए गए थे, यानी देश की आबादी का लगभग 3.3% हिस्सा. WHO की एक अलग रिपोर्ट में यह आंकड़ा करीब 3 करोड़ 80 लाख बताया गया था. इसके अलावा भारत की नेशनल मेंटल हेल्थ सर्वे के मुताबिक देश की करीब 3.5% आबादी किसी न किसी तरह के तनाव या एंग्जायटी से जूझती है, और यह समस्या सबसे ज्यादा 18 से 29 साल की उम्र के युवाओं में देखी जाती है, साथ ही पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह ज्यादा पाई जाती है. 

पाकिस्तान में एंग्जायटी को लेकर पूरे देश के स्तर पर कोई बड़ा सरकारी सर्वे अभी तक नहीं हुआ है, इसलिए वहां का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. लेकिन कराची के एक अस्पताल में हुई एक स्टडी में पाया गया कि वहां आने वाले मरीजों और उनके साथ आए लोगों में से करीब 28.3% लोगों में एंग्जायटी के लक्षण मिले, और यह समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा पाई गई है.  

यह भी पढ़ेंः Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top