FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पुणे में बर्गर किंग आउटलेट को सील कर दिया गया।
  • खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को साफ-सफाई, नियमों में कमी मिली।
  • जांच में किचन में खामियां मिलने पर लाइसेंस निलंबित हुआ।

Burger King Sealed: आज के समय में ज्यादातर लोग अपनी क्रेविंग को पूरा करने के लिए बाहर का फास्ट फूड खाना पसंद करते हैं. बच्चों से लेकर बड़े तक बर्गर, पिज्जा और दूसरे फास्ट फूड खाने के शौकीन होते हैं. लेकिन सोचिए, जिन चीजों को लोग बहुत चाव से खाते हैं, अगर उसे बनाने में साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया जाए, तो इससे आपकी सेहत को भी नुकसान हो सकता है.

अगर आप भी बाहर का खाना, खासकर बर्गर खाना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. महाराष्ट्र के पुणे में स्थित एक Burger King आउटलेट को सील कर दिया गया है. ऐसे में अब जानते हैं कि सील करने के पीछे क्या मुख्य वजह रही?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत Burger King पर भी कार्रवाई की गई. मामला पुणे के कैंप इलाके की ईस्ट स्ट्रीट पर स्थित Burger King आउटलेट का है. FDA यानी Food and Drug Administration की टीम ने इस आउटलेट पर साफ-सफाई और फूड सेफ्टी से जुड़े नियमों की जांच की. लेकिन जांच के दौरान ही कई सारी कमियां सामने आई.

गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई

अधिकारियों को कमियां नजर आई

FDA टीम को जांच के दौरान किचन में कई बड़ी गड़बड़ियां मिली. इसमें शामिल है…

  • Food Safety से जुड़े नियमों का पालन नहीं किया गया.
  • साफ-सफाई का ठीक से पालन नहीं किया गया था.
  • अधिकारियों को इन दोनों मोर्चों पर कमियां नजर आई, जिसके बाद उन्हें सख्त कदम उठाना पड़ा.

FDA ने बंद किया Burger King

जांच में कमियां सामने आई, जिसके बाद FDA ने Burger King के इस आउटलेट को सील कर दिया. इतना ही नहीं, बल्कि Burger King का Food Licence भी सस्पेंड कर दिया गया. बताया जाता है कि ये आउटलेट 1992 से इसी जगह चलाया जा रहा था. 

खाना खराब मिलने पर आप भी कर सकते हैं शिकायत

अगर आपको खाने में किसी तरह की कोई कमी या फिर क्वालिटी से जुड़ी कोई समस्या मिलती है तो आप शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आप ग्राहक उपभोक्ता हेल्पलाइन 1915 पर शिकायत करें. साथ ही आप FSSAI के Food Safety Connect ऐप के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं. लेकिन एक बात का ध्यान रखें, पहले ही अपने पास कुछ सबूत रखें जैसे, रेस्टोरेंट का बिल, खराब खाने की वीडियो फोटो. यह सारी चीजें आपको शिकायत के समय काम आ सकती हैं. 

8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top