FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • पाँच साल की FD पर सर्वाधिक ब्याज, ऑनलाइन सुविधा भी।

Suryoday Small Finance Bank: हर कोई चाहता है कि वह अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा बचाकर रखें. इसके लिए लोग अक्सर ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां पर उन्हें ब्याज अच्छा मिले. यही बचत लोगों को रिटायरमेंट के समय बहुत काम आती है. लेकिन ज्यादातर लोग निवेश कहां करें, इस बात को लेकर परेशान होते हैं. ऐसे में अगर आप भी ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं, जहां पर पहले से ही रिटर्न तय हो तो आपके लिए फिक्सड डिपॉजिट यानी FD बेहतर विकल्प है. 

ब्याज दरों में हुआ बदलाव 

  • Suryoday Small Finance Bank ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है.  
  • ये बदलाव 15 अगस्त 2026 को किया गया है.

अब कितना मिलेगा ब्याज?

  • 3 करोड़ से कम की FD पर आम ग्राहकों को 8.25 प्रतिशत तक सालाना ब्याज मिल सकता है.
  • वहीं सीनियर सिटीजन्स को 8.50 प्रतिशत तक सालाना ब्याज मिल सकता है.

5 साल की FD करवाने पर मिलेगा ज्यादा ब्याज?

हां, अगर आप 5 साल के लिए FD करवाते हैं तो आपको ज्यादा फायदा हो सकता है. बैंक की नई दरों में सबसे ज्यादा ब्याज इस पर ही मिल रहा है. सीनियर सिटीजन्स को 5 साल की FD पर 8.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा. वहीं आम ग्राहकों को 8.25 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा.

Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

5 साल के लिए FD करवाना सबके लिए सही नहीं

ज्यादा ब्याज को देखकर अक्सर लोग FD करवाने के बारे में सोचने लगते हैं, लेकिन ऐसे में एक बात का ध्यान जरूर देना चाहिए कि क्या 5 साल के लिए FD करवाना सभी के लिए सही है या नहीं? 5 साल की FD उन लोगों के लिए बेहतर है, जिन्हें 5 साल तक पैसों की जरूरत नहीं होगी और जिन्हें तय रिटर्न चाहिए. अगर आपको 5 सालों में किसी भी काम के लिए पैसों की जरूरत नहीं होगी तो आप FD करवाने के बारे में सोच सकते हैं.

आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान

ऑनलाइन भी करा सकते हैं FD?

  • जी हां, आप Suryoday Small Finance Bank में ऑनलाइन एफडी भी करवा सकते हैं.
  • इसके लिए आपको Suryoday Small Finance Bank का आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • फिर आपना मोबाइल नंबर के साथ DOB या पैन की जानकारी दें.
  • फिर OTP से वेरिफिकेशन करें.
  • इसके बाद कुछ जरूरी जानकारी भरें और साथ ही KYC जानकारी भी दर्ज करें.
  • फिर आप एफडी की राशि और अपनी पसंद की अवधि चुनें.
  • आप एफडी 1000 रुपये से शुरू कर सकते हैं.
  • फिर UPI या नेट बैंकिंग के जरिए भुगतान करें.
  • सारा प्रोसेस पूरा होने के बाद एफडी की रसीद मिल जाएगी.

ध्यान दें, एफडी में निवेश करने से पहले ब्याज, नियम और शर्तों से जुड़ी बातों के बारे में जांच लें. 



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top