केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले डॉ. सतीश पूनियाँ, संगठनात्मक मार्गदर्शन पर हुई विस्तृत चर्चा

नई दिल्ली, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रभारी एवं राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियाँ ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनसेवा तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

Dr. Satish Poonia met Union Home Minister Amit Shah

मुलाकात के दौरान डॉ. सतीश पूनियाँ ने अमित शाह का राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर क्षेत्र की प्रसिद्ध हथकरघा बुनाई से निर्मित पारंपरिक ‘पट्टू’ ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने अपनी पुस्तक ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ भी केंद्रीय गृहमंत्री को भेंट की। भेंट के बाद डॉ. सतीश पूनियाँ ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के गृहमंत्री अमित शाह का स्नेह, मार्गदर्शन और संगठनात्मक दृष्टिकोण सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि अमित शाह का राष्ट्रहित, संगठन सुदृढ़ीकरण और जनसेवा के प्रति समर्पण प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय राजनीति में अपनी रणनीतिक क्षमता और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए पहचाने जाने वाले अमित शाह ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका मार्गदर्शन पार्टी के कार्यकर्ताओं को निरंतर बेहतर कार्य करने और जनता के बीच संगठन को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है।

डॉ. पूनियाँ ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय गृहमंत्री से प्राप्त संगठनात्मक मार्गदर्शन आगामी समय में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top