नई दिल्ली। डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में देश के विभिन्न राज्यों और मेडिकल संस्थानों से जुड़े चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों, डेंटल प्रोफेशनल्स, एफएमजी, शिक्षाविदों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

डीएमए इंडिया के अनुसार, नई राष्ट्रीय टीम का प्रमुख उद्देश्य डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं हितों की रक्षा करना है। इसके अलावा मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच उपलब्ध कराने तथा आवश्यकता के समय चिकित्सक समुदाय की आवाज को मजबूती से उठाने पर भी संगठन का विशेष जोर रहेगा।
डॉ. अमित व्यास (एमबीबीएस, एमडी) को राष्ट्रीय प्रमुख एवं अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रमुख नीतिगत गतिविधियों का मार्गदर्शन करेंगे। डॉ. भानु कुमार (वैशाली, बिहार) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी (एमबीबीएस, सीपीसीडीएम) को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. कमल सिंह (बहादुरगढ़), डॉ. आर्यन श्रीवास्तव (बरेली), डॉ. रितेश श्रीवास्तव (पटना) और डॉ. प्रांशु श्रीवास्तव (पीजीआई चंडीगढ़) को नेशनल कनवीनर नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. प्रियांशु शर्मा (अल-फलाह, फरीदाबाद) और डॉ. यागिका पारीक (एसएनएमसी, आगरा) को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है।
डॉ. उज्ज्वल राज, डॉ. इशिका मलिक, डॉ. शान आहूजा, डॉ. अस्मा सैयद, डॉ. आशुतोष सिंह और डॉ. राजेश छाबड़ा को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। डॉ. शेख अमीर (फॉरेंसिक मेडिसिन) और डॉ. अनूभा वरुण (सीएमओ, ईएसआईसी दिल्ली) को राष्ट्रीय फैकल्टी हेड की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कानूनी मामलों के लिए एडवोकेट समीर सिंह राजावत, एडवोकेट प्रसून सोलंकी और एडवोकेट पीयूष कुमारेंद्र यादव को नेशनल लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है। डॉ. बाहुलया नागपाल और डॉ. अमीषा मिश्रा को नेशनल ट्रेजरर बनाया गया है, जबकि श्री दीपक राठी को नेशनल आरटीआई सेल हेड की जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया एवं आईटी टीम में डॉ. तोशी, तनिशा, वर्तिका गोयल, श्रेया और दीपशिखा मोहंती को जिम्मेदारी दी गई है।
नेशनल पीआर टीम में डॉ. आर्यन सिहान, डॉ. चिराग गुप्ता, डॉ. दिव्येश कुमार पाल, डॉ. भरत शर्मा, डॉ. ईशा जैसवाल और डॉ. यक्षिता को शामिल किया गया है। डॉ. दानिया याकूब, डॉ. अश्वनी, समृद्धा दिलीप आप्टे, उम्मे हानी हिरा और साकेत सुमन को नेशनल एकेडमिक सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बजरंग कुमार गोइत, ईशा चौहान और कविश अरोड़ा को नेशनल रिसर्च सेल में नियुक्त किया गया है।
डीएमए इंडिया की ओर से पंजाब में डॉ. अहिभूषण सोनभद्र, डॉ. जसकरनदीप सिंह रंधावा और डॉ. तेजप्रीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। आंध्र प्रदेश में डॉ. कंचुमूर्ति पद्मावती, असम में डॉ. पर्व लूथरा, झारखंड में डॉ. कुमारी रेशु रोली, मध्य प्रदेश में डॉ. सुखदेव साहू, महाराष्ट्र में डॉ. प्रांजल निबुधे, तेलंगाना में डॉ. कुमार बाबू तथा दिल्ली में डॉ. केशव गुप्ता और डॉ. रिया गुप्ता को राज्य स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ में डॉ. सागरिका रिठालिया, डॉ. आस्था सिंह और अन्विक्षा चंदेल को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. कंचन दोचानिया, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. विक्रांत खटकड़ और डॉ. सनप्रीत सिंह को नेशनल एसआर सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों के लिए डॉ. अंशु कुमार, डॉ. नूरीन यासीन, खान अल्फिया बुतूल, डॉ. नफीसा अंजुम और वसीम को नेशनल मेंटल हेल्थ सेल में जिम्मेदारी दी गई है।
डॉ. बासु गुप्ता, डॉ. सागर राय, डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. स्कंदा कुमारी, डॉ. अभिषेक आनंद और डॉ. प्रिय रंजन कुमार को नेशनल जेआर सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। डॉ. विकास प्रताप सोलंकी, डॉ. प्रियंका भगत और मेघांशु गौर को नेशनल सोशल वेलफेयर सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है।
डेंटल क्षेत्र में डॉ. गुरनूरजोत पाल कौर, डॉ. अंजलि राणा, डॉ. सरबजीत, डॉ. देबांकुर रॉय और डॉ. सिमरनजीत सिंह को नेशनल डेंटल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. आयुषी ललवानी, डॉ. सूरज प्रजापति और डॉ. सुमित बिजाने को नेशनल इंटर्न सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गई है।
नेशनल एफएमजी सेक्रेटरी टीम में डॉ. कुमारी रेशु रोली, डॉ. सौरभ सिंह यादव, डॉ. प्रियंका पाल, डॉ. इस्माइल हारून शेख, डॉ. बुलबुल खन्ना, डॉ. श्रीकांत वातारे, डॉ. ओवैस हैदर और डॉ. एम.डी. हारून को शामिल किया गया है। डॉ. नितिन मुंद्रा और डॉ. आयुष राज को नेशनल एंटी-रैगिंग कमेटी में जिम्मेदारी दी गई है।
मेडिकल छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने के उद्देश्य से डॉ. अनम मकबूल, डॉ. अरिन दीक्षित, रिशव, शिवानी भारती, डॉ. तरुण, प्लबन दास, सुमित बिजाने, अब्दुस समद, अहमद मामून एजाज और मुबाशिर रसूल को नेशनल मेडिकल स्टूडेंट सेक्रेटरी टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा निराज तालुकदार, तौफीक हुसैन, समृद्धा दिलीप आप्टे, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सोनम यादव, डॉ. मरहबा और डॉ. देवेश सिंह को स्पेशल वर्किंग कमेटी में जिम्मेदारी दी गई है।
डीएमए इंडिया की नई राष्ट्रीय टीम देशभर के विभिन्न मेडिकल संस्थानों और राज्यों से आने वाली विविध आवाजों का प्रतिनिधित्व करेगी। संगठन का कहना है कि डॉक्टरों, रेजिडेंट्स, मेडिकल छात्रों, इंटर्न्स, एफएमजी और डेंटल प्रोफेशनल्स से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाना और उनके वैध अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रभावी तरीके से काम करना प्राथमिकता होगी।
नई टीम मेडिकल एजुकेशन, डॉक्टरों के अधिकार, रेजिडेंट वेलफेयर, एंटी-रैगिंग, मेंटल हेल्थ, पारदर्शिता, लीगल सपोर्ट, एफएमजी अधिकार, महिला अधिकार, अनुसंधान, शैक्षणिक मामलों और रोगी कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करेगी। संगठन ने स्पष्ट किया कि पद नहीं, जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है और नई टीम इसी भावना के साथ चिकित्सक समुदाय से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास करेगी।
