पलवल, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जिले में रविवार 21 जून को आयोजित कराई जाने वाली नीट री-परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने जिले के सभी परीक्षा केंद्रों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी एवं टीम इंचार्ज के रूप में नियुक्त किया है तथा उन्हें परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर केंद्र अधीक्षकों की भी नियुक्ति की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद की ओर से जारी आदेश में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल (बॉयज) व वीरांगना झलकारी बाई राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल के लिए जिला नगर आयुक्त पलवल मनीषा शर्मा।
जवाहर नवोदय विद्यालय रसूलपुर व डा. बी.आर. अंबेडकर राजकीय कॉलेज पलवल के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पलवल भूपेंद्र सिंह, राजकीय कॉलेज होडल व पीएम श्री जी.जी.एस.एस.एस. होडल के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) होडल बलीना, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पलवल के लिए मैनेजिंग डायरेक्टर शुगर मिल पलवल द्विजा तथा राजकीय पॉलिटेक्निक, मंडकोला।
राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय हथीन व शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक), हथीन हरि राम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करें ताकि नीट परीक्षा के दौरान जिले में किसी प्रकार की अव्यवस्था या परेशानी न हो।