Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट


मंगलवार को भारत के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, लेकिन ऐसा लगता है जैसे दिल्ली के लोगों को अभी उमस भरी गर्मी से कोई बड़ी राहत नहीं मिलने वाली. आज भी विभाग ने दिल्ली में बहुत हल्की बारिश का अनुमान जताया है.

दिल्ली में मंगलवार (18 अगस्त) को आसमान में बादल छाये हे और कभी-कभी तेज धूप ने लोगों को परेशान किया. इस दौरान न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा. वहीं, अधिकतम तापमान करीब 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा. गाजियाबाद और नोएडा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

IMD के अनुसार, आज बुधवार (19 अगस्त)  को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश की एक-दो बार बौछारें पड़ने की संभावना है और कुछ इलाकों में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. आज शाम से रात के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक और दौर आने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.  आज दिन  के दौरान 10-15 किमी/घंटा की गति से पूर्वी हवाएं चलेंगी. 

पिछले 24 घंटों में कितना रहा तापमान?

पिछले 24 घंटों के दौरान नमी का अधिकतम स्तर 77 प्रतिशत और न्यूनतम स्तर 54 प्रतिशत रहा. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला. राजधानी में न्यूनतम तापमान 24-28°C और अधिकतम तापमान 34-35°C के बीच दर्ज किया गया. इस दौरान कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज़्यादा (1.6°C से 3.0°C) और शहर के बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 10-15 किमी/घंटा की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं.

Monsoon Window Open Or Closed: पंखा चलाते समय खिड़की खोलें या बंद रखें, मानसून सीजन में क्या है सही तरीका?



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top