बीजेपी ने 3 नगर निगमों के मेयर, 2 नगर पालिकाओं व एक नगर परिषद चेयरमैन व पार्षद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की

चंडीगढ़, (प्राइम न्यूज़ ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने आगामी माह में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर तीन नगर निगमों के मेयर और एक नगर परिषद व दो नगर पालिकाओं के चेयरमैन के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। जबकि अंबाला, पंचकूला, सोनीपत नगर निगम, रेवाड़ी नगर परिषद व सांपला नगर पालिका के वार्ड पार्षद के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात के बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा की तरफ से सोनीपत मेयर के प्रत्याशी के रूप में राजीव जैन, अंबाला मेयर प्रत्याशी के रूप में अक्षिता सैनी व पंचकुला से मेयर प्रत्याशी के रूप में श्यामलाल बंसल को मैदान में उतारा है।

रेवाड़ी नगरपरिषद चेयरमैन पद के लिए विनीता पीपल, धारूहेड़ा नगरपालिका के चेयरमैन पद के लिए अजय जांगड़ा और सांपला नगरपालिका के चेयरमैन पद के लिए प्रवीन कोच को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी प्रत्याशियों का चयन संगठन की राय, स्थानीय समीकरणों और कार्यकर्ताओं के सुझावों को ध्यान में रखकर किया है। उन्होंने ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

सोनीपत नगर निगम के घोषित प्रत्याशी
वार्ड 1 से हरि प्रकाश सैनी, वार्ड 2 से मुकेश बामणिया, वार्ड 3 से सुरेंद्र मदान, वार्ड 4 से त्रिभुवन कौशिक, वार्ड 5 से रीना सैनी, वार्ड 6 से निशा शर्मा, वार्ड 7 से मुनीराम ठोलेदार, वार्ड 8 से कुणाल कौशिक, वार्ड 9 से मीना, वार्ड 10 से संजय ठेकेदार, वार्ड 11 से संगीता सैनी, वार्ड 12 से साधना तनेजा, वार्ड 13 से महेश लूथरा, वार्ड 14 से किरण चांदना, वार्ड 15 से संजीव बलेचा, वार्ड 16 से नवीन मंगला, वार्ड 17 से सुनीता, वार्ड 18 से सुनीता राठी, वार्ड 19 से अनिल ठाकुर, वार्ड 20 से राजकुमार शर्मा, वार्ड 21 से सुमन लाकड़ा और वार्ड 22 से सतपाल कटारिया को उम्मीदवार बनाया गया है।

पंचकूला नगर निगम के घोषित प्रत्याशी
वार्ड 1 से परमजीत कौर पत्नी नरेंद्र लुबाना, वार्ड 2 से परमजीत कौर, वार्ड 3 से सुरेश वर्मा, वार्ड 4 से भारत हितैषी, वार्ड 5 से जय कौशिक, वार्ड 6 से पार्थ गुप्ता, वार्ड 7 से ज्योति प्रसाद, वार्ड 8 से राजकुमार जैन, वार्ड 9 से हरेंद्र मलिक, वार्ड 10 से शेखर पांडेय, वार्ड 11 से अनुराधा पुरी, वार्ड 12 से राकेश जगोता, वार्ड 13 से दीपक गर्ग, वार्ड 14 से राकेश गोयल, वार्ड 15 से प्रियंका, वार्ड 16 से निर्मला देवी, वार्ड 17 से सुदेश बिड़ला, वार्ड 18 से पूजा देवी, वार्ड 19 से मनीष रानी और वार्ड 20 से गौतम राणा को प्रत्याशी बनाया गया है।

अंबाला नगर निगम के घोषित प्रत्याशी
वार्ड-1 से विशाल राणा, वार्ड 2 से वरखा सहोता, वार्ड 3 से मनीष आनंद, वार्ड 4 से वरिन्द्र नाथ, वार्ड 5 से राजेश मेहता, वार्ड 6 से अर्चना छिब्बर, वार्ड 7 से मोनिका मल, वार्ड 8 से मीना ढींगरा, वार्ड 9 से सिवानी सूद, वार्ड 10 से गुरविन्द्र सिंह, वार्ड 11 कविता, वार्ड 12 कमल अग्रवाल, वार्ड 13 सोभा सिंह, वार्ड 14 बिनू गर्ग, वार्ड 15 राजकुमार गुप्ता, वार्ड 16 निकुंज चावला, वार्ड 17 गुरप्रीत सिंह साहनी, वार्ड 18 हितेष जैन, वार्ड 19 दिनेश सूद और वार्ड 20 से सपना रानी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

सांपला नगर पालिका के घोषित प्रत्याशी
वार्ड 1 से रमेश देशवाल, वार्ड 2 से हेमंत, वार्ड 3 से महेश बंसल, वार्ड 4 से कमल खटक, वार्ड 5 से संजय कुमार, वार्ड 6 से विकास गाड़ी, वार्ड 7 से अंजू धमिजा, वार्ड 8 से अजय, वार्ड 9 से अजीत ओहल्याण, वार्ड 10 से मीनाक्षी, वार्ड 11 से रविका, वार्ड 12 का उम्मीदवार लंबित, वार्ड 13 से सोनिया, वार्ड 14 से आशा, वार्ड 15 से अंजू शर्मा और वार्ड 16 से अश्विन को टिकट दिया गया है।

*रेवाड़ी नगर परिषद के घोषित प्रत्याशी*
वार्ड 1 से संगीता लता, वार्ड 2 से पूजा, वार्ड 3 से सुनील दत्त, वार्ड 4 से ओम प्रकाश सैनी, वार्ड 5 से संतोष देवी, वार्ड 6 से कैप्टन देवदत्त, वार्ड 7 से चेतराम सैनी, वार्ड 8 से सीमा धींगड़ा, वार्ड 9 से भूपेंद्र भालिया, वार्ड 10 से श्याम चुघ, वार्ड 11 से सुषमा, वार्ड 12 से निखिल यादव, वार्ड 13 से बबली, वार्ड 14 से सोमदत्त, वार्ड 15 से रेखा सैनी, वार्ड 16 से नवीन रोहिल्ला, वार्ड 17 से सुरेश कुमार,

वार्ड 18 से मनीष गुप्ता, वार्ड 19 से निहाल सिंह यादव, वार्ड 20 से निर्मला देवी, वार्ड 21 से संतोष यादव, वार्ड 22 से देवेंद्र कुमार शर्मा, वार्ड 23 से रीना गुप्ता, वार्ड 24 से नीरज कुमार, वार्ड 25 से डा. सत्यनारायण, वार्ड 26 से अजीत यादव, वार्ड 27 से रेखा रानी, वार्ड 28 से मुकेश सारवान, वार्ड 29 से त्रिलोकचंद, वार्ड 30 से सरोज, वार्ड 31 से प्रदीप भार्गव और वार्ड 32 से कुसुमलता को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top