BJP की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?


बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. इसमें पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के नेताओं को जगह दी गई है. अगले साल सात राज्यों में चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने ये नई टीम बनाई है.

बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में 13 महिलाओं को जगह दी गई है. साथ ही कई बड़े नामों की छुट्टी करते हुए नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. तो आइए जानते हैं भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नवीन की नई टीम में किस राज्य से किस नेता को जगह दी है.

दिल्ली से इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

सबसे पहले बात दिल्ली की करें तो यहां से राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बी एल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं सुनील बंसल राष्ट्रीय महामंत्री और संदीप पाठक, स्वदेश सिंह और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

महाराष्ट्र से इन नेताओं को जगह

बीजेपी की नई टीम में महाराष्ट्र से भारती पवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शिव प्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. जबकि विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री और पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.

राजस्थान से इन नेताओं को जिम्मेदारी

अगर राजस्थान की बात करें तो यहां से बीजेपी की नई टीम में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं सतीश पूनिया को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया है.

उत्तराखंड से इन नेताओं को टीम में जगह

बीजेपी के नई टीम में उत्तराखंड से तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाया गया है.

मध्य प्रदेश से किसे दी गई जगह?

नितिन नवीन की नई टीम में मध्य प्रदेश से लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं गजेंद्र पटेल को राष्ट्रीय महामंत्री और कविता पाटीदार को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है.

गुजरात से कौन कौन नेता टीम में शामिल?

बीजेपी की इस नई राष्ट्रीय टीम में गुजरात से वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही जगदीश ईश्वरभाई पटेल और रोहन गुप्ता को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है, जबकि हेमांग जोशी को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.

हरियाणा से किसे मिली जिम्मेदारी?

हरियाणा से बीजेपी की नई टीम में भागीदारी देखने को मिली है. इस राज्य से पार्टी ने संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है.

पंजाब से इन नेताओं को मिली जगह

बीजेपी की नई टीम में पंजाब से सुखबीर सिंह बादल के चचेरे भाई मनप्रीत सिंह बादल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. जबकि सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है. इसके अलावा तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है’, अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान



Source link

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top