BJYM ने फरीदाबाद युवा मोर्चा ने बनाएं 40 हज़ार से ज्यादा सदस्य

फरीदाबाद, (सरूप सिंह)। आज “अटल कमल” भाजपा जिला कार्यालय पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला ने अपनी सदस्यता कर पुस्तकों को भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा को सौंपा। इस अवसर पर भाजपा जिला विस्तारक मनजीत सिंह जांगड़ा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ, योगेश तेवतिया,जिला सचिव मनीष यादव व भाजयुमो जिला मिडिया प्रमुख गौतम भड़ाना उपस्तिथ रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चल रहा है। इस सदस्यता अभियान में नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य संगठन के द्वारा किया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी इस कार्य में लगे हुए हैं और उनके मागदर्शन में सभी मोर्चे, व्यावसायिक और व्यापार प्रकोष्ठ भी इस कार्य में लगे हुए हैं।

भाजयुमो को भी नए लोगों और युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य मिला हुआ था इसी कढ़ी में BJYM फरीदाबाद ने 40250 सदस्य पूर्ण कर जिला को अपनी सदस्यता पुस्तकें सौंपी हैं। इन नए बने सदस्यों से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने बताया कि भाजयुमो फरीदाबाद के सभी जिले व मंडल के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जिसमें सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लिया

Prime Haryana
Author: Prime Haryana

Information with Confirmation

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp us

Exit mobile version